Dainik Haryana News

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 10 दिसंबर को करने जा रहे ये काम

 
Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 10 दिसंबर को करने जा रहे ये काम
Haryana Roadways Union : हरियाणा रोडवेज यूनियन संबंधी सर्व कर्मचारी संघ राज्य डिपो कार्यकारिणी की बैठक के दौरान कुछ ऐलान किए गए हैं और फैसले लिए गए हैं। बैठक के प्रधान शिवकुमार श्योराण की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई है। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने 10 दिसंबर को कुछ काम करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि 28 दिसंबर को एक दिन की हड़ताल करने जा रहे हैं और 10 दिसंबर को करनाल मुख्यालय सीएम आवास का घेराव करने जा रहे हैं जहां पर कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले हैं। Dainik Haruyana News,Haryana Roadways Latest News(चंडीगढ़): पृथ्वी सिंह चाहर का कहना है कि सरकार की बार बार वादा खिलाफी हो रही है जिसकी वजह से रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। सरकार कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर सरकार की वादाखिलाफी का जवाब देने के लिए करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। कई बार सांझा मोर्चा प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव से भी मिल चुके हैं। इसके बावजूद भी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया है। READ ALSO :Chanakya Niti: महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत होती है ये चीज जो हर समय देती है उसका साथ कर्मचारियों का कहना है कि परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35,400 रूपये किया जाए। बेड़े में 10 हजार बसों को शामिल किया जाए ताकि 60 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। 2016 को भर्ती चालकों सहित कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। जो भी खाली पद हैं उन पर जल्द से जल्द भर्ती कराई जाए और इन बातों चर्चा करते हुए परिचालक निरीक्षक, उप निरिक्षक, कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाया कटौती क्रमांक 5066-93 A2/E3/ दिनांक 20/9/2022 को जारी आदेशों को वापस लिया जाए। क्रमांक 4071-86 A2/E4 दिनांक 3/2/1984 की हिदायतों अनुसार देय अर्जित अवकाश व सभी लाभ दिए जाए। इसके अलावा पुरानी पेंशन नीति को लागू करने। काफी लंबे समय से लंबित लिपिकों, डिपो स्तर पर कार्यालय में सांख्यिकी सहायक, सहायक लेखाकार, जूनियर आडिटर के पदों से कार्यालय अधीक्षक के पद पर प्रमोशन का अनुभव 12 साल की बजाय 5 सालों का कहना चाहिए।1992 से 2003 के बीच में जो कर्मचारी लगे हैं उनको पक्का किया जाए और हरियाणा रोजगार कौशल निगम को खत्म किया जाएगा। यूनियन नेताओं के अनुसार उनकी अन्य मांगों में साल 2016 में सभी प्रक्रिया को पूर्ण अंतराल भर्ती किए गए चालकों को पक्का किया जाए। दादरी डिपो में पार्ट-2 के तहत लगे 52 हेल्परों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। चालकों को अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके प्रमोशन की जाए भाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को पांच हजार रूपये अतिरिक्त भत्ता दिया जाना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों को प्रमोशन में रोस्टर लागू कर बैकलॉग को पूरा किया जाए। कर्मशाला सहित वर्षों से खाली पड़े रिक्त पदों पर भर्ती की जाए, कर्मशाला में 2018 में लगे ग्रुप डी व अन्य कर्मचारियों की प्रमोशन की जाए। कर्मशाला के सुपरवाइजर की प्रमोशन के लिए सभी ट्रेड हैड को जोड़ा जाए। एचआरईसी गुरूग्राम के लिए सरकार विशेष बजट का प्रावधान करे। आवश्यकतानुसार एच आर ई सी में स्थाई भर्ती की जाए। एचआरईसी कर्मचारियों को हरियाणा रोडवेज का अभिन्न अंग मानते हुए रोडवेज कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिया जाएं। विभाग में कार्यरत वाशिंग ब्वाय व सफाई कर्मचारीयों की कर्मशाला में तकनीकी रिक्त पदों पर प्रमोशन की जाए। प्लम्बर,बोरर, ग्लास कटर, सफाई कर्मचारी,वासिंग ब्वायं सहित सभी पदों पर हैड के पद सृजित कर प्रमोशन की जाए। मुख्यालय द्वारा जारी सभी प्रकार के आदेशों को सभी डिपो में एक समान लागू किया जाए। READ MORE :CID के कलाकार दिनेश फड्निस का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत वर्दी, जूते एवं कर्मशाला कर्मचारियों का रात्रि भत्ता सहित अन्य भत्तों में महंगाई अनुसार बढ़ौतरी की जाए। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कर्मचारियों के वेतनमान और अंतर दूर किया जाए। विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों की तरह ही एक महीने का बोनस दिया जाना चाहिए। ट्रांसपोर्ट एक्ट 1961 के तहत 8 घंटे की ड्यूटी होनी चाहिए और अगर ज्यादा समय के लिए काम लिया जा रहा है तो ओवरटाइम दिया जाना चाहिए। सभी प्रकार की बीमारियों के लिए फ्री मेडिकल की सुविधा दी जानी चाहिए। जो भी कर्मचारी विभाग से रिटायर हो चुके हैं उनको और उनकी पत्नी को फ्री यात्रा की सुविधा देनी चाहिए।