Dainik Haryana News

Haryana Sarkar : हरियाणा सरकार ने 120 पेड़ों को दी पेंशन, क्या आपके खाते में आए पैसे

 
Haryana Sarkar : हरियाणा सरकार ने 120 पेड़ों को दी पेंशन, क्या आपके खाते में आए पैसे
Haryana Govt. Svheme : हरियाणा सरकार की और से बहुत सी ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं जिसके तहत लोगों को आर्थिक लाभ मिलता है। सबसे खास बात ये है कि मनोहर लाल सरकार पेड़ों को भी पेंशन देती है। हाल ही में 120 पेड़ों को पेंशन दी गई है। आइए जानते हैं किसके खाते में आए पैसे। Dainik Haryana News,Prana Vayu Devta Yojana(चंडीगढ़): हरियाणा सरकार की और से 'प्राण वायु देवता योजना' को चलाया गया है, जिसके तहत 75 से 150 साल पुराने जो पेड़ हैं उनकी देखभाल करने वाले लोगों को पेंशन दी जाती है। हाल ही में जिला वन विभाग ने 120 बूढ़े पेड़ों को पेंशन जारी की है। सरकार 9 तरह के पेड़ों की देखभाल करने वाले लोगों के लिए पेंशन जारी करती है और 2750 रूपये देती है। अभी सरकार ने लोगों के खाते में पैसे भेज दिए हैं जिसके लिए 3.30 लाख रूपये की राशि आवंटित की गई थी। READ ALSO :IAS Success Story: जिस उम्र में ठीक से ये नहीं समझ आता क्या किया जाए, 24 साल की उम्र में IAS बनकर इस युवा ने रचा इतिहास

जानें कौन से हैं 9 प्रकार के पेड़ :

वन विभाग 9 प्रकार के पेड़ों को पेंशन देता है। जिसमेंं 49 पीपल, 36 बरगद, 11 पिलखन, 4 जाड़ी, नीमव जाल के दो पेड़, कैंब और केंदू का 1 पेड़ को शामिल किया गया है और ध्यान रहे ये पेड़ 75 से 150 साल पुराने होने चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पेड़ों के संरक्षण में काछवा औग गोली गांव सबसे आगे हैं दोनों ही गांव के 77 पेड़ों को पेंशन के लिए चुना गया है। इसके अलावा घरौंड़ा शहर एक ऐसा शहर है जहां पर सिर्फ एक नीम का पेड़ मिला है जिसकी उम्र 90 साल की है। पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने वाला हरियाणा ऐसा पहला राज्य बना है। गौरतलब है, वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ता जा रहा है, इस प्रदूषण को सिर्फ पेड़ों की हरियाली और ऑक्सिजन ही कम कर सकती है। इसलिए पेड़ों के संरक्षण हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। अगर आपके आसपास भी ऐसा कोई बड़ा पेड़ है तो आपको भी उसकी देखभाल करनी चाहिए और पेंशन पाने के लिए आवेदन करना चाहिए। READ MORE :Bill Gates : गटर में क्यों उतरे बिल गेट्स, वहज जान चौंक जाएंगे आप

इन गांव के पेड़ों को मिली पेंशन :

करनाल के गांवों की बात की  तो बुढाखेड़ी, गुढा, कुटेल, जडौली, घरौंडा, मैणमति, चोरकार, मानपुर, बड़गांव, खांडाखेड़ी, जैनपुर, मोहड़ी जागीर, पोरा, मंचूरी, कलामपुरा, सलारपुर, रंगस्टीखेड़ा, पिचौलिया, इंद्री, रंबा, कलसौरा, सीकरी, गढीजटान, गढीबीरबल, सैयद छपरा, बदरपुर, तखाना, बल्ला, रींडल, रूकानपुर, कुंजपुरा, थल, कौल खेड़ा, डबरी, संगोही, बस्सी, शर्फअली, बरास, शामगढ़ भोला खालसा आदि गांवों में पेड़ों को पेंशन जारी की गई है।