Dainik Haryana News

Haryana Weather : हरियाणा में एक बार फिर से करवट लेगा मौसम, क्या होगी बारिश

 
Haryana Weather : हरियाणा में एक बार फिर से करवट लेगा मौसम, क्या होगी बारिश
Today Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके बाद लोगों को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। Dainik Haryana News,Haryana Ka Mosam(New Delhi): हरियाणा में मौसम देखा जाए तो काफी दिनों से ही शुष्क बना हुआ है। दिसंबर महीने के सिर्फ कुछ ही दिन बाकि हैं और ठंड इस बार ज्यादा जोर नहीं पकड़ रही है। अगर हरियाणा में एक बार बारिश दिखेगी तो मौसम में अचानक ही बदलाव आएगा। READ ALSO :ED Notice to Ghori Khan: आज की बड़ी खबर, शाहरुख की वाइफ गोरी खान को ED का नोटिस!

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय :

मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी जा रही है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है लेकिन इससे मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालंकि, ठंड भी बढ़ रही है अगर बारिश होती है तो प्रदेश में कड़ाके की ठंड महसूस की जा सकती है। पहाड़ी इलाके में लगतार बर्फबारी हो रही है, पहाड़ों में जाने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। पर्यटक बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। इस साल प्रदेश में कोहरे की कमी देखने को मिल रही है, सुबह के समय बस कुछ ही देर के लिए कोहरा देखने को मिलता है, उसके बाद जब धूप खिलती है तो वो भी भाग जाता है। READ MORE :17 Worlds Outside Our Solar System May Have Life : हमारे सौर मंडल के बाहर भी बसती हैं 17 दुनिया, क्या वहां पर है जीवन संभव! हवा का रूख बदल रहा है, मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, 23 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसकी वजह से भी मौसम में बदलाव नजर आएगा। हवा में नमी है मौसम शुष्क बना हुआ है और दिसंबर महीने में भी ठंड नहीं हो रही है। हवा में बदलाव होने की वजह से थोड़ा से मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है। सुबह और शाम में ही तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।तापमान 20.0 और 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा.