Dainik Haryana News

Haryana Weather : हरियाणा में अगले कई दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी

 
Haryana Weather : हरियाणा में अगले कई दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी
BIg Breaking : मौसम विभाग(Weather Department) इसे प्री मानसून का नाम दे रहा है। हिसार, फतेहाबाद, हांसी, कुरूक्षेत्र और करनाल में रात तीन बजे से बारिश जारी है और सभी जगह बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। पूर्वी और मध्य भारत में मानसून तेजी से बढ़ रही है। Dainik Haryana News :#Weather In Haryana (नई दिल्ली) : कल रात से ही हरियाणा में तेज बारिश देखने को मिल रही है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर(Delhi- NCR), पंजाब में भी बारिश हो रही है। बारिश आने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में गिरावट आई है और लोगों का घरों से बाहर निकलना आसान हो गया है। मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी करी है और अगले कई दिनों तक हरियाणा में भारी बारिश के होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग(Weather Department) इसे प्री मानसून का नाम दे रहा है। हिसार, फतेहाबाद, हांसी, कुरूक्षेत्र और करनाल में रात तीन बजे से बारिश जारी है और सभी जगह बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। पूर्वी और मध्य भारत में मानसून तेजी से बढ़ रही है। इस बार मानसून लेट होने की वजह से धान की बुवाई पर भी असर देखने को मिलेगा। लेकिन इसके बावजूद भी बारिश अगले कुछ दिनों तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में जारी रहेगी। इस थोड़ी सी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। READ ALSO :iphne 15 की लॉन्चिंग से पहले iphne 14 की कीमतों में तगड़ी गिरावट! राहत की बात ये है कि इस बार मई के महीने में लू नहीं चली हैं और लोगों को बाहर निकलने में आसानी रही है। मौसम विभाग(Weather Department) जानकारी दे रहा है कि मानसून पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। इसके बाद ये तेजी से उत्तर भारत की और बढ़ेगा इसलिए अगले 6 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 जून तक तापमान 35 डिग्री तक रहेगा और जून के बचे दिनों में लगातार बारिश देखने को मिलेगी। इसके बाद मानसून की एंट्री हो जाएगी। READ MORE : Electricity bill: बिजली बिल को लेकर सरकार ने बनाए नए नियम सामान्यता बात की जाए तो 24 से 30 जून तक तापमान 37 डिग्री से ज्यादा ही रहता है लेकिन इस साल 36 डिग्री तक ही रहने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली में कल का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जो काफी गर्म दिन था। अधिकत आर्द्रता की बात की जाए तो वह 84 डिग्री दर्ज की गई है। पीतमपुरा, नजफगढ़, जाफरपुर में तापमान 38 डिग्री से ज्यादा ही दर्ज हुआ है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स  में तापमान 32.9 डिग्री और पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 33.1 दर्ज किया गया है।