Dainik Haryana News

 Haryana News : हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, किसानों की बड़ी परेशानी

 
 Haryana News : हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, किसानों की बड़ी परेशानी
Weather Update : मौसम विभाग की और से जानकरी मिल रही है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चंडीगढ़, रोहतक आदि इन जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद के कई इलाकों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।   Dainik Haryana NEws : Weather In Haryana :  हरियाणा राज्य में पहले ही मौसम ने गेहूं की फसल को खराब कर दिया है। मौसम हर रोज अपने मिजाज को बदल रहा है। मौसम के करवट लेते ही किसानों की धड़कन तेज होती है क्योंकि गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी और किसान काटने के लिए तैयार हैं। हालांकि,कई जगह पर गेहूं की कटाई शुरू हो भी चुकी है और मडियों में पहुंच चुकी हैं।   लेकिन नमी के कारण किसानों की गेहूं खरीदी नहीं जा रही हैं। हाल ही में मौसम विभाग की और से जानकारी मिल रही है कि हरियाणा के पांच जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही प्रदेश में बारिश के आसार फिर से नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं किन जिलों में हो सकती है बारिश। READ ALSO : Haryana News: DCP नें आम नागरिक बनकर थाने में लिखाई रिपोर्ट, छेड़छाड़ करने की लिखाई रिपोर्ट

इन जिलों में बरिश की संभावना :

मौसम विभाग(Weather Department) की और से जानकरी मिल रही है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चंडीगढ़, रोहतक आदि इन जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा सिरसा और फतेहाबाद के कई इलाकों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।   READ MORE : Jio Latest Plan: जीयो अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया है सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान   पश्चिमी हिमालय पर अगले 24 घंटे में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। हरियाणा पंजाब, पश्चिमी उत्तर, राजस्थान आदि और भी कई इलाके में बारिश की संभावना जताई जा रही है। केरल, तमिलनाडु, पंजाब, असम, अरूणाचल प्रदेश आदि में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग की और से जताई जा रही है।   ऐसे में जानकारी मिल रही हे कि इस साल आने वाले तीन महीने गर्मी काफी भयंकर पड़ने वाली है। इस बाद फरवरी के महीने में ही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, लगातार बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है पर किसानों को बारिश ने परेशान किया है। हर रोज मौसम की जानकारी लेने के लिए हमें फोलो करें।