Dainik Haryana News

Geeta Mahotsav : इस साल इस देश में मनाया जाएगा गीता महोत्सव, 7 दिनों तक होगा आयोजन

Geeta Mahotsav In Sri Lanka हरियाणा की धर्मनगरी कुरूक्षेत्र में मनाया जाने वाला गीता महोत्वस और भी कई देशों में मनाया जाता है। इस बार एक देश ऐसा है जहां पर गीता महोत्सव मनाया जाएगा और 7 दिनों का आयोजन किया जाएगा। आइए खबर में जानते हैं कहां पर मनाया जा रहा गीता महोत्सव। 
 
Geeta Mahotsav : इस साल इस देश में मनाया जाएगा गीता महोत्सव, 7 दिनों तक होगा आयोजन

Dainik Haryana News,Geeta Mahotsav In Sri Lanka Date(ब्यूरो): गीता महोत्सव हरियाणा के कुरूक्षेत्र में मनाया जा चुका है। अब श्रीलंका में इसे मनाने की तैयारी की जा रही है। कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड इस बार श्रीलंका में जाकर गीता महोत्सव 2024 का आयोजन करेगा और केडीबी बोर्ड के अधिकारी ही वहां जाकर तय करेंगी कि गीता महोत्सव श्रीलंका के किस शहर में मनाया जाएगा। श्रीलंका में 28 फरवरी से 6 मार्च तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा और आस्ट्रेलिया में भी गीता महोत्सव मनाया जा चुका है.

श्रीलंका का था ये प्रस्ताव :

READ ALSO :Haryana News : हरियाणा के इस जिले में अब फुटपात पर नहीं रहेंगे लोग, इन जगहों पर बनाए गए रैन बसेरे

गीता महोत्सव में आए श्री लंका के पर्यटक मंत्री विदुर विक्रमनायके(Sri Lankan Tourism Minister Vidur Wickramanayake) ने गीता महोत्सव को मनाने का प्रस्ताव रखा था और जिसे हरियाणा सरकार ने स्वीकार कर लिया था। इसके लिए अब तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 के दौरान श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुर विक्रमनायके ने कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि की प्रशंसा की और ब्रह्मसरोवर पर महाआरती की इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान श्रीलंका भागीदार देश था।


केडीबी की टीम पहुंची श्रीलंका :

READ MORE :Haryana Police Bharti 2024 : हरियाणा पुलिस में 6 हजार सिपाही के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, चेक करें भर्ती की डिटेल

श्रीलंका नागरिकों को भी शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्ररित और जागरूक किया जाएगा। केडीबी की स्दसीय टीम(KDB 3Members Team) श्रीलंका जाने के लिए तैयार है। कुरूक्षेत्र 48 तीर्थयात्रा निगरानी समिति के अध्यक्ष मदनमोहन छाबड़ा ने बताया कि सरकार श्रीलंका में जिस स्थान पर गीता महोत्सव का आयोजन करगी, उसका अवलोक किया जाएगा। केडीबी(KDB) की टीम वहां जाकर हर एक चीज के बारे बताएगी और महोत्सव के स्वस्प पर चर्चा की जांएगी ताकि किसी भी तरह की कोई कमी ना रह सके।