Dainik Haryana News

Gurugram News : गुरूग्राम में मिली 4 ऐसी पहाड़ियां, जिसके बारे में नहीं जानते थे लोग

 
Gurugram News : गुरूग्राम में मिली 4 ऐसी पहाड़ियां, जिसके बारे में नहीं जानते थे लोग
Aravalli Hills : गुरूग्राम के पास अरावली पहाड़ियों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इन पहाड़ियों में लोग घूमने के लिए भी जाते हैं क्योंकि ये बेहद ही खूबसूरत होती हैं। सुचना मिल रही है कि चार पहाड़ियों को खोजा गया है जिनके बारे में अभी तक लोगों को नहीं पता है। आइए खबर में जानते हैं कहां मिली हैं ये पहाड़ियांं। Dainik Haryana News,Gurugram Latest News(चंडीगढ): गुरूग्राम के पास अरावली की ऐसी पहाड़ियां हैं जहां पर लोग एडवेंचर करने भी जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी पहाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते हैं। दोस्तों हम बात कर रहे हैं अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क के बारे में जो शहर से काफी दूर एक शांत जगह पर स्थित है। ये पार्क 380 एकड़ जमीन में फैला हुआ है जहां पर आपको वनस्पति, प्राकृतिक और वन्य जीवन का एक बेहद ही अदबुत नजारा देखने को मिलता है। READ ALSO :Urfi Javed Fashion: उर्फी जावेद ने ने पहना कुछ ऐसा जिसे देख लोग बोले नाई की दुकान लग रही हो इस पार्क में आपको एक हजार से ज्यादा प्रजातियों के पौधे, 190 प्रजातियों के पक्षी,20 स्तनधारी प्रजातियां, 90 तितलियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा यहां पर आपको कई तरह की वनस्पति भी देखने को मिलेंगी जहां से आपको दवाइयां भी मिल सकती हैं। यहां पर चारों और पहाड़ियां नजर आती हैं और साइकिल ट्रेकिंग के लिए भी लोग आते रहते हैं। अगर आप भी यहां पर घूमने के लिए आते हैं तो आपको मजा आने वाला है।

लेपर्ड ट्रेल(leopard trail) :

अगर आपको हाइकिंग, ट्रेकिंग और प्रकृति का मजा लेना है तो आपको लेपर्ड ट्रेल जाना चाहिए। ये रास्ता 12 किलोमीटर लंबा है और करीब चार घंटे का समय लगता है यहां पर आपको सुकून मिलता है और जंगलों का रास्ता आपको देखने को मिलता है। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर जा सकते हैं और मजा ले सकते हैं।

कैंप वाइल्ड धौज(Camp Wild Dhauj) :

कैंप वाइल्ड धौज इतना खूबसूरत है कि आप वहां पर जाने के बाद वापस आने का नाम ही नहीं ले सकते। जो लोग कैंम्पिंग करते हैं उनके लिए ये जगह एक दम से पर्फेक्ट है। लेकिन यहां आने के लिए आपको थोड़ी सी ट्रेनिंग भी करनी होती है। यहां पर रैपलिंग करते हुए रास्ते में नदी भी है जो आपके मजे को और भी बढ़ा देती है। यहां पर मिलने वाले नजारे आपको हिल स्टेशन में मिलते हैं तो आपको कहीं दूर जाने की भी कोई जरूत नहीं है। READ MORE :Haryana News: हरियाणा में किसानों का हल्ला बोल, चंडीगढ़ जाने वाले सारे रास्ते किए पुलिस ने बंद असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य( Asola Bhatti Wildlife Sanctuary) के क्षेत्र में पाया जाता है। अरावली पहाड़ियों के दक्षिणी भाग में 32 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो आपको स्वर्ग का नजारा देता है। इसमें बहुत से पक्षियों की प्रजातियां सुरक्षित रहती हैं और यहां पर अपना घर बनाकर रहते हैं। यहां पर आपको ऐसे पक्षी देखने को मिलेंगे जो काफी सुंदर होते हैं जैसे, मोर, किंगफिशर, हॉर्नबिल आदि। यहां पर आपको पांच झील भी मिलेंगी जो किसी को पता भी नहीं है।