Dainik Haryana News

Haryana : 600 करोड़ की लागत से यहां बनेगा नया डेम, इन लोगों को मिलेगी सुविधा

 
Haryana : 600 करोड़ की लागत से यहां बनेगा नया डेम, इन लोगों को मिलेगी सुविधा
Haryana Live News: हरियाणा सरकार ने 600 करोड़ की लागत से एक और नया डेम बनाने की तैयारी कर ली है। जिसके बाद दिल्ली के लोगों को भी फायदा मिलेगा। आईए खबर में जानते हैं कहां बनाया जाएगा ये डेम। Dainik Haryana News,New Dam Build In Haryana(नई दिल्ली): हरियाणा सरकार ने यमुनानगर जिले में बने हथिनिकुंड डेम( Hathinikund Dam) से 4.5 किलोमीटर पहले एक बांध का निर्माण करेगी। इस बांध के बनने से यमुना नदी के आसपास बसे इलाकों को भी सुविधा मिलेगी। हरियाणा सरकार ने इसे बनाने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है। इस बांध के बनने से सवा लाख एकड़ भूमि की सिंचाई हो सकेगी और साथ में 250 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन होगा। बांध का सर्वेक्षण पहले ही हो चुका है। अतिरिक्त सर्वेक्षण के लिए हिमाचल सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है। एनओसी होते ही दोनों सरकारों की सहमति होगी और काम को शुरू कर दिया जाएगा। READ ALSO :OMG 2 Box office Collection Day 4: OMG 2 ने भी चौथे दिन कमाई में लगाई अच्छी खासी छलांग, ऐसा करने वाली बनी पहली फिल्म ज्यादा बारिश की वजह से यमुना उफान पर थी बहुत से हरियाणा के जिलों और दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए थे। जलभराव की वजह से हरियाणा में बहुत से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। इस बांध में 14 किलोमीटर लंबा जलाशय बनाया जाएगा। एनएच 73 का 11 किलोमीटर लंबा हिस्सा और 9 गाव को इसके दायरे में लिया जाएगा। जिसे 4 हरियाणा के और 5 हिमाचल के गावों को शामिल किया जाएगा। 5400 एकड़ भूमि पर इस बनाया जाएगा और जमीन का चयन हो चुका है। पहाड़ों में ज्यादा पानी होने की वजह से हथिनिकुंड बैराज के गेट खोल दिए जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा इस बांध के बनने के बाद हथिनिकुंड के पानी को इस बांध तक लाया जाएगा। हर साल बाढ़ रोकथाम पर जो पैसा खर्च किया जाता है उसकी बचत होगी। इसके जलाशय में 10.82 क्यूसिक की क्षमता होगी। बांधब बनने से यूपी, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली को भी लाभ मिलेगा। इन राज्यों को भी बाढ़ से राहत मिलेगी। यहां से पानी को आसपास की नहरों में सिंचाई के लिए छोड़ा जाएगा। READ MORE :Gadar 2 Box office Collection Day 4: गदर 2 चौथे दिन भी करती दिखी मोटी कमाई, एक और रिकार्ड किया अपने नाम