Dainik Haryana News

Haryana News : हरियाणा वासियों को मिली 14 नई परियोजनाओं को मंजूरी

 
Haryana News : हरियाणा वासियों को मिली 14 नई परियोजनाओं को मंजूरी
Haryana 14 New Projects : हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश वासियों को बड़ी सौगात दी है। मनोहर लाल सरकार ने नई 14 ऐसी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है जिससे ग्रामिण लोगों को लाभ मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं इन योजनाओं के बारे में। Dainik Haryana News,Haryana Latest News(चंडीगढ़): हरियाणा सरकार अपने प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जल आपूर्ति के लिए 32.69 करोड़ रूपये से ज्यादा की 14 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन 14 परियोजनाओं से गांव की आबादी में सुधार आएगा और हर एक गांव के हर एक घर में पानी पहुंचाया जाएगा। ऐसे में हर जगह पानी पहुंचने से लोगों को पर्याप्त पानी मिलेगा और ग्रामिण लोगों के जीवन में सुधार आएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, फतेहाबाद में 11 और हिसार में 11 परियोजनाओं को शामिल किया जाएगा। READ ALSO :Haryana to Rajasthan : हरियाणा से राजस्थान तक दौड़ने जा रही वंदे भारत ट्रेन, इन रूटों पर भरेगी उड़ान

जानें फतेहाबाद जिले की 11 परियोजना:

1.नारनौंद कस्बे के एमसी क्षेत्र में बचे हुए सीवर को बिछाया जाएगा जिसके लिए 4.23 करोड़ रूपये की लागत सरकार को आएगी। 2. बलियाला और बोरा गांवों में नहर आधारित जल कार्य बलियाला का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए सरकार को 7.23 करोड़ रूपये खर्च करने होंगे। 3. करांडी तहसील टोहाना जिले की गलियों में डाआई जल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन को बिछाया जाएगा, जिसमें 23.32 लाख रूपये की लागत आएगी। 4. मढ़ गांव में स्वतंत्र नहर आधारित जल निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 3.93 रूपये खर्च होंगे। 5.नांगल गांव में जलापूर्ति योजना का विस्तार के लिए 1.04 करोड़ की लागत आएगी। 6. दुलत गांव में डीआई जल आपूर्ति पाइप लाइन को बिछाने के लिए 24.35 लाख रूपये की लागत आएगी। 7. रत्तोखेड़ा गांव में जल आपूर्ति योजना का पहले से ज्यादा विस्तार किया जाएगा जिसमें 1.54 करोड़ रूपये की लागत आने वाली है। 8. अलावलवास गांव में मौजूदा वितरण प्रणाली का प्रतिस्थापन और जल कार्य संरचनाओं की मरम्मत करने के लिए 2.77 करोड़ रूपये की लागत आएगी। 9. बीरबाड़ी गांव में नहर आधारित जल कार्य प्रदान करने के लिए 3.17 करोड़ की लागत आएगी। 10. बुवान गांव में जल आपूर्ति योजना में सुनिश्चित कच्चे पानी के लिए एक संप वेल का निर्माण, राइजिंग मेन उपलब्ध कराने और इसे बिछाने के लिए 1.86 करोड़ रूपये खर्च करने होंगे। READ MORE :Govt. Scheme : सरकार सभी को दे रही 5 लाख रूपये, क्या आपने किया आवेदन

हिसार जिले की परियोजनाएं :

1.दादूपुर ढाणी के लिए एक बूस्टिंग स्टेशन, राइजिंग मेन का निर्माण किया जाना है जिसके लिए 1.83 करोड़ रूपये की लागत आएगी। 2. दरियापुर गांव में जल की आपूर्ति के लिए और पाइपों की मरम्मत करने के लिए 1.11 करोड़ रूपये की लागत आएगी। 3. गादली गांव में जल आपूर्ति योजना का आधुनिकीकरण के लिए 1.34 करोड़ रूपये की लागत आएगी। 4. जंडली खुर्द गांव में जल आपूर्ति का विस्तार करने के लिए स्टेशनों को बनाया जाएगा और मरम्मत की जाएगी जिसके लिए सरकार को 2.11 करोड़ रूपये की लागत आएगी। इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने से लोगों के जीवन में और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सरकार की और से कहा गया है कि इन सभी परियोजनाओं को एक साल के अंदर ही पूरा कर दिया जाएगा। प्रदेश में जितना स्वस्थ जल होगा उतनी ही बीमारियां कम देखने को मिलेंगी।