Dainik Haryana News

Haryana News : 1800 और कॉलोनियां होने जा रही वैध, फरीदाबाद और पलवल की 685 होंगी शामिल

 
Haryana News : 1800 और कॉलोनियां होने जा रही वैध, फरीदाबाद और पलवल की 685 होंगी शामिल
Haryana Government : हरियाणा सरकार ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लेकर लोगों को राहत दी है। हाल ही में खबर मिल रही है कि प्रदेश की 1800 और कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। आइए खबर में जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News,Haryana Govt. Update(नई दिल्ली): 1800 कॉलोनियों को वैध करने जा रही सरकार ने उनके रास्तों को चौड़ा करने के लिए छूट दे दी है। सभी कॉलोनियों में 6 मीटर तक चौड़े रास्ते होने चाहिए। इसके अलावा जो भी 10 फीट वाली कॉलोनियों को भी अपू्रवल मिल सकता है। साल 2017 से 2019 तक 685 कॉलोनियों को नियमति किया जा चुका है। READ ALSO :Bangladesh vs Afghanistan Live: एक साथ 2 विकेट गिरने से बांग्लादेश की हालत खराब, बांग्लादेश के लिए रहेगा करो या मरो का मैच साल 2014 के बाद टोटल की बात की जाए तो 1100 कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है। हाउसिंग बोर्ड के 8500 फ्लैट्स को गरीबों को दे सकते हैं। 1856 कॉलोनियां ऐसी हैं जिनको नियमित करने का काम चल रहा है। इन कॉलोनियों में विकास कार्य करने के लिए 500 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सरकार का कहना है कि अगर और भी पैसों की आवश्यकता होती है तो हम उसे पूरा करेंगे। READ MORE :Rice Plant : सिर्फ एक बार लगाएं ये धान का पौधा, 2 बार देगा फल जिसने भी 1 जुलाई 2022 तक सेल एग्रीमेंट करवाया था। उसे बंद कर दिया गया था लेकिन अब वो लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सरकार की और से वैध की जाने वाली और नियमित की जाने वाली कॉलोनियों में सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। जैसे, पानी, बिजली, पीने का पानी, जल की निकासी, सीवरेज की सुविधा, सड़कों का निर्माण और भी जो सुविधाएं होती हैं उन सभी को वहां पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि रहने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो सके।