Dainik Haryana News

Haryana News: तीन पुलिसकर्मी पहुंचे अनिल विज के पास मदद् की गुहार लेकर

 
Haryana News: तीन पुलिसकर्मी पहुंचे अनिल विज के पास मदद् की गुहार लेकर
Haryana Politices: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के पास बहुत से बेबस लोग अपनी मदद् की गुहार लेकर जाते हैं। अगर उसकी बात में सच्चाई है तो अनिल विज तुरंत कार्यवाही करते हैं। अनिल विज जनता की बात सुनने के लिए हफ्ते में एक दिन दरबार लगाते हैं। जो अब ज्यादा गर्मी के कारण बंद कर दिया है। Dainik Haryana News: #Haryana Home Minister Anil Vij(ब्यूरो):लेकिन इस बात से कोई फर्क नही पड़ रहा। अब आए दिन अनिल विज से मिलने के लिए लोग आए दिन जाने लगे हैं। जनता जानती है अनिल विज हर उस आदमी का साथ देते हैं जिसकी बात में सच्चाई है। इसी बात को देखते हुए तीन पुलिसकर्मी मदद् की गुहार लेकर अनिल विज के पास पहुंचे। दरसल हरियाणा पुलिस के तीन जवान धर्मवीर, विजयपाल और विनोद जो साल 2008 में पुलिस अधिकारी अशोक श्योरण की अगुवाई में STF का हिस्सा थे। और हिसार रोहतक रेंज में तैनात थे। Read Also: Ajab Gajab: पहले लड़का होने की खुशी मनाई और फिर बात पहुंची DNA TEST तक जिनके खिलाफ साल 2010 में डकैती के आरोप लगे। तीनों को नौकरी से हटाया गया तथा उनके खिलाफ कार्यवाही भी की गई। इसके बाद साल 2012 में तीनों को कोर्ट ने दोषी ना पाते हुए बरी कर दिया। इसके बाद साल 2017 में कोर्ट दवारा कोर्ट दवारा तीनों जवानों को उनके वेतन और भत्ते के साथ बहाल करते हुए विभाग को आदेश दिया। लेकिन इसके बाद भी विभाग की और से किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। तो तीनों ही फरियादी अनिल विज के पास पहुंचे। विज ने तीनों की बात सुनते हुए कोर्ट के आदेश को देखते हुए तुरंत इनकी बहालगी के आदेश जारी किए। तीनों जवान अनिल विज की कार्यवाही से संतुष्ट नजर आए। Read Also: Ajio Big Bold Sale : करनाल ने बनाया ‘अजियो बिग बोल्ड सेल’ में खरीददारी का रिकॉर्ड तथा उनका कहना है की उनकी बहालगी न होने से परिवार आर्थिक स्थिति तथा चिंता से जुझ रहा है। अब उन्हे लगता है की वो जल्दी ही अपने रोजगार पर लोट जाएंगे।