Dainik Haryana News

Haryana News: फतेहाबाद में जेजेपी पर अभय चौटाला ने साधा निशाना

 
Haryana News: फतेहाबाद में जेजेपी पर अभय चौटाला ने साधा निशाना
Haryana Politics: लोगों के समझ में आ गया है ये लोग चौधरी देवीलाल की फोटो लगाकर घुमने वाले बहरूपिये हैं। हरियाणा से इनका सफाया हो चुका है। ये लोग हरियाणा प्रदेश को लूटने वालों की लाइन में सबसे आगे खड़े हैं। Dainik Haryana News: #INLD(ब्यूरो): हरियाणा प्रदेश में गठबंधन की सरकार है। लेकिन जैसे-जैसे हरियाणा में चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे ही सियासी माहौल गर्म होता जा रहा। अपनी अपनी पार्टीयों को मजबूत बनाने के लिए रैली करनी शुरू हो चुकी है। फतेहाबाद में एक जन सभा को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने JJP पर निशाना साधा। इनेलो नेता अभय चौटाला हरियाणा परिवर्तन यात्रा कर रहै हैं । अपनी यात्रा को लेकर अभय चौटाला टोहाना पहुंचे। जहां पर अभय चौटाला ने जेजेपी पर फिर से निशाना लगाया। Read Also: Chanakya Niti : औरत को संतुष्ट करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, रिश्ते में नहीं आएगी दरार अभय चौटाला ने जेजेपी के बारे में कहा कि लोगों के समझ में आ गया है ये लोग चौधरी देवीलाल की फोटो लगाकर घुमने वाले बहरूपिये हैं। हरियाणा से इनका सफाया हो चुका है। ये लोग हरियाणा प्रदेश को लूटने वालों की लाइन में सबसे आगे खड़े हैं। टोहाना में जनसभा को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि 1000 से ज्यादा गांव का दौरा किया जा चुका है। लाखों लोगों से मिल चुके हैं। हर तरफ लोग BJP और JJP के गठबंधन की सरकार से हताश निराश नजर आ रहे हैं। टोहाना में भी लगातार मंत्री बन रहै हैं, लेकिन यहां के लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Read Also: बड़ी खबर: अब किसी भी बैंक ATM से बिना डेबिट कार्ड निकाल सकते हैं पैसा इस बार हरियाणा में लोग परिवर्तन को तैयार हैं। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के बाद यहां किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगर कांग्रेस पार्टी की और से रोहतक से हूडा मुख्यमंत्री बनते हैं तो भी इस और कोई ध्यान नही दिया जाता। अगर इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भाजपा और कांग्रेस को राम-राम कहकर परिवर्तन की और कदम बढ़ाओ। अभय चौटाला ने कहा की परिवर्तन आने के बाद धान, शराब, दवा घोटाला करने वालों को जांच कर जेल भेजेंगे। इस बार छुटकारा पाकर परिवर्तन का समय है। लोगों के समझ में आ चुका है और वो परिवर्तन चाहते हैं।