Dainik Haryana News

Haryana News : हरियाणा में बाढ़ग्रस्त किसानों को सरकार देगी इतना मुआवजा, चेक करें

 
Haryana News : हरियाणा में बाढ़ग्रस्त किसानों को सरकार देगी इतना मुआवजा, चेक करें
Haryana Govt. : पूरे देश में इस बार भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए थे। किसानों की सारे फसले नष्ट हो गई हैं। ऐसे में जिन भी किसानों को बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है उनके लिए सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी। Dainik Haryana News,Haryana Today News(चंडीगढ): हरियाणा सरकार लगातार किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए और बुरे समय हमेशा सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जिन भी किसानों का बारिश की वजह से नुकसान हुआ है उनके खाते में 7 सितंबर तक क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि, बाढ़ से पहले भी काफी नुकसान हुआ है लेकिन राज्य सरकार ने इस बार ही बाढ़ घोषित किया है। जिसकी भरपाई राज्य सरकार करने जा रही है।

इतने गांवों को हुआ नुकसान :

इस साल बारिश की वजह से आई बाढ़ में 1475 गांव ऐसे थे जहां पर पानी जमा हुआ था। जिसमें 4 लाख 8 हजार एकड़ फसलों को नुकसान हुआ है। अगर किसी भी किसान ने अपनी फसल की जानकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नहीं दी है तो आज ही वो कर लें क्योंकि 18 अगस्त के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। आंलन के बाद किसानों को पैसे दे दिए जाएंगे। READ ALSO :Sapna Chaudhary: सपना चौधरी ने बिजली गाने पर डांस कर उडाई लोगों की नींद

कौन से किए तीन फैसले:

हरियाणा सरकार की और से किसानों के हित में तीन फैसले लिए गए हैं। पटवारियों की कमी पूरा करने के लिए सहायक कर्मी लगाए जा रहे हैं। जो आपकी फसलों का आंकलन करेंगे। दूसरा : ज्यादा बारिश और गैर बाढ़ वाले एरिया में गिरदावरों की मदद करने के लिए अगल से गिरदावरों को लगाया जाएगा। तीसरा : यमुना नदी में बाढ़ और ज्यादा बारिश के पानी का बहाव तेज होने के कारण यमुना के साथ जो भी जिले लगते हैं जैसे, यमेनानगर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, पलवल आदि। यहां के किसानों के खेतों में जमीन का कटाव हो जाता है जिसकी वजह से फसल खराब हो जाती है। जल भराव की वजह से उनके खेतों में गाद हो जाती है और फसलें नहीं हो पाती हैं। इनके लिए सरकार नई पॉलिसी बनाने जा रहे हैं जिससे किसानों को अच्छा फायदा होने जा रहा है। READ MORE :Nuh Latest News : नूंह में 100 करोड़ का नशा करोबार करने वाले गिरफ्तार खेती से इकट्ठी की गई गाद की निलामी की जाएगी और 10 लाख तक में से एक तिहाई हिस्सा किसानों को दिया जाएगा। बाकि का दो सरकार का होगा। ऐसा करने से सरकार को भी फायदा होगा और किसानों को भी। इसके अलावा बाढ़ की वजह से 475 घर ऐसे हैं जो पूरी तरह ढह गए हैं जिसमें से 108 घरों का क्लेम लोगों को दिया जाएगा। 40 लोगों की मौत हुई है जिसमें हर एक के परिजनों को 1 करोड़ 60 लाख रूपये दिए जाएंगे। सड़कों के आंकड़े की बात की जाए तो 1324 सड़कों पर 2105 किलोमीटर एरिया में नुकसान हुआ है। जिससे 333 करोड़ रूपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। 14 पुलों को नुकसान हुआ है। जिनको ठीक करने में 8 करोड़ रूपये की लागत आएगी। सभी चीजों को ठीक करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और काम को भी जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। लोगों और फसलों को बचाने के लिए सड़कों को काट दिया गया था ताकि गांवों में पानी ना जा सके और लोग सुरक्षित हो सकें।