Dainik Haryana News

Haryana Police Constable Recruitment 2024 : हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी, इन युवाओं को मिलेगा आवेदन का मौका 

Haryana Police Bharti 2024 : हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार युवा काफी दिनों से कर रहे हैं। अब सरकार ने इस इंतजार को खत्म कर दिया है और जल्द ही पुलिस की भर्ती होने जा रही है। आइए खबर में जानते हैं कौन से युवाओं को मिलेगा भर्ती का मौका। 
 
Haryana Police Constable Recruitment 2024 : हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी, इन युवाओं को मिलेगा आवेदन का मौका 

Dainik Haryana News,Haryana Police Bharti Kab Hai(नई दिल्ली): हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 6 हजार पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन आने वाला है। इसमें पांच हजार पुरूष व 1 हजार महिलाओं के लिए भर्ती की जा रही है। जानकारी मिली है कि 4 फरवरी 2024 से पहले ही यानी आज और कल में पदों का विज्ञापन जारी हो सकता है।

बताया जा रहा है कि भर्ती की फाइल को जमा करा दिया गया है और फाइल क्लियर होते ही विज्ञापन को जारी कर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि हम पूरी तरह से कोशिश करेंगे कि लोकसभा चुनाव से पहले ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो सके। 

READ ALSO :Tricolor Lights In Haryana : हरियाणा के इस जिले में सरकार लगाने जा रही 80 हजार लाइटें, रात में जगमगाएगा शहर


भर्ती के नियमों में बदलाव :

ग्रह विभाग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रस्ताव को 11 अक्टूबर 2022 को कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया था। एलआर व महाधिवक्त कार्याकाल ने मंजूरी दे दी थी लेकिन गृह मंत्री अनील विज ने संशाधित भर्ती के नियमों पर सहमति नहीं दी थी। परीक्षा पैटर्न में हरियाणा से संबंधित प्रश्नों को शामिल नहीं किया गया था व कैबिनेट ने इस भर्ती के मानदंड़ों में 3 संशाधनों को मंजूरी दी थी।


मिलेंगे इतने अंक :

READ MORE :Haryana Weather Today: दिल्ली समेत हरियाणा पंजाब राजस्थान में भी बदला मौसम, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश ने दी दस्तक

गृह विभाग ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनील विज की असहमति के बाद भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी थी।  अब 94.5 अंकों की लिखित परीक्षा होगी व हरियाणा से इसमें 20 प्रश्न होंगे। साथ ही योग्य उम्मीदवारों को सामाजिक व आर्थिक मानदंड में 2.4 अंक दिए जाएंगे।