Dainik Haryana News

Haryana Police Bharti 2024 : हरियाणा पुलिस की तैयरी करने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट जारी, चेक कर लें जरूर
 

Haryana Police Vacancy 2024 : अगर आप भी हरियाणा पुलिस की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। हाल ही में सरकार ने एक अपडेट जारी किया है जिसके बारे में हम इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। 
 
Haryana Police Bharti 2024 : हरियाणा पुलिस की तैयरी करने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट जारी, चेक कर लें जरूर

Dainik Haryana News,Haryana Police Recruitment 2024(चंडीगढ़): काफी लंबे समय के बाद आखिरकार हरियाणा पुलिस की भर्ती को मंजूरी मिल गई है। इस भर्ती से जुड़े नियम काफी लंबे समय से अटके हुए थे। लेकिन अब हर परेशानी को दूर कर प्रदेश में 6 हजार पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें 5 हजार पुरूष व 1 हजार महिला कांस्टेबल होंगी।

कई महीनों की लंबी बहस के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल(Haryana CM Manohar Lal) ने भर्ती को मंजूरी दे दी है। फैसले को इमरजेंसी की श्रेणी में रखते हुए सीएमओ द्वारा मंत्रियों नाम पर सर्कुलर को जारी किया गया और हरियाणा पुलिस भर्ती के नए नियमों का बनाकर सीएम के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया। हरियाणा के सीएम ने भर्ती के लिए बनाए गए इन नियमों को मंजूरी कर लिया है।

READ ALSO :Haryana News : हरियाणा के गरीब लोगों को सरकार ने फिर दी बड़ी खुशखबरी


गु्रप सी में पास अभ्यार्थियों के मांगे गए आवेदन :

गृह विभाग द्वारा जल्द ही नियमों को संशोधित कर दिया जाएगा और अधिसूचना केआधार पर महानिदेशक द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(Haryana Staff Selection Commission) को भर्ती का प्रस्तव भेज दिया जाएगा। इसके बाद गु्रप सी में जो बच्चे पास हो चुके हैं उनके आवेदन मांगे जाएंगे, यानी ग्रुप सी सीईटी परीक्षा(Group C CET Exam) में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही आवेदन करने का मौका मिलेगा। 


क्या होंगे नए नियम :

नए नियमों के अनुसार अब फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) होगा। इसके लिए आवेदकों को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शार्टलिस्ट किया जाएगा। पीएमटी पास करने वालों के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। तब कहीं जाकर पुलिस भर्ती प्रक्रिया सिरे चढ़ेगी। 

D MORE :Haryana Police Bharti 2024 : हरियाणा पुलिस में 6 हजार सिपाही के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, चेक करें भर्ती की डिटेल


3 साल से अटकी थी यह भर्ती :

हरियाणा पुलिस की यह भर्ती तीन साल से अटकी हुई थी। इसमें उम्मीदवार आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। बहुत से बच्चे ऐसे भी हैं जिन्होंने तीन साल पहले पेपर पास किया है लेकिन अभी तक सिलेक्शन नहीं हुआ है ऐसे में सीईटी पास होने के तुरंत बाद यह भर्ती निकाली जाती है तो इसमें आवेदन कर सकेंगे या नहीं। तीन साल के अंतराल के बाद बहुत से युवा ऐसे हैं जिनकी आयु निकल चुकी है। अब युवा यह मांग कर रहे हैं कि आयु में छूट देनी चाहिए, वरना वह भर्ती में आवेदन करने से वंचित रह जाएंगे।