Dainik Haryana News

Haryana to Rajasthan : हरियाणा से राजस्थान तक दौड़ने जा रही वंदे भारत ट्रेन, इन रूटों पर भरेगी उड़ान

 
Haryana to Rajasthan : हरियाणा से राजस्थान तक दौड़ने जा रही वंदे भारत ट्रेन, इन रूटों पर भरेगी उड़ान
Vande Bharat Train : देश में अभी तक 34 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं जो अलग अलग रूटों पर चल रही हैं। हाल ही में एक वंदे भारत ट्रेन हरियाणा से राजस्थान तक चलने जा रही है। तो चलिए जानते हैं किन रूटों पर दौड़ेगी ये ट्रेन। Dainik Haryana News,Vande Bharat Train In Rajasthan(ब्यूरो): भारत दुनिया का चौथे नंबर का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, मोदी सरकार इसे पहले नंबर पर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे में एक और नई वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है जो हरियाणा से राजस्थान तक चलने जा रही है। अजमेर से दिल्ली के बीच जो ट्रेन चलती है और वो चंडीगढ़ तक चलेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा इस ट्रेन को चलाने की भी मंजूरी दे दी गई है। ट्रेन का संचालन चुनाव के नतीजे आने के बाद किया जाएगा। READ ALSO :Govt. Scheme : सरकार सभी को दे रही 5 लाख रूपये, क्या आपने किया आवेदन

जानें ट्रेन का समय?

वंदे भारत ट्रेन चंडीगढ़ तक सीधे कनेक्ट करेगी और जो पहले से ज्यादा आरामदायक होगी। अजमेर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन सुबह 6.55 बजे अजमेर से चलेगी और दोपहर 2.45 बजे चंडीगढ़क पहुंचेगी। जो भी यात्री दिल्ली से पंजाब, अजमेर, जयपुर जाना चाहते हैं उनके लिए इस ट्रेन से यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा। वंदे भारत ट्रेन रेवाड़ी तक 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और काफी लंबी दूरी बेहद ही कम समय में तय करेगी। इतनी स्पीड से ट्रेन को चलाने के लिए अनुमति मिल चुकी है।

राजस्थान को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन :

एक और वंदे भारत ट्रेन का रैक जयपुर पहुंच गया है और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके रूट की बात की जाए तो वह जयपुर से अहमदाबाद या जयपुर से इंदौर के बीच में हो सकता है। READ MORE :PM Kisan Samman Nidhi Yojana : अभी तक नहीं आए 15वीं किस्त के पैसे, आज ही करें यहां फोन

जान लें ट्रेन के रूट?

राजस्थान में पहले ही 3 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अब एक और वंदे भारत ट्रेन राजस्थान में चलने जा रही है। इसके बाद राजस्थान में यात्रियों को बहुत ही लाभ मिलेगा।