Haryana Violence: 750 से ज्यादा होटल,शो रूम और झुग्गियों समेत चला बुलडोजर
Aug 7, 2023, 14:45 IST
Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में सोभा यात्रा पर हुए हमले के बाद नूंह के आस पास के जिलों में भी तनाव का माहौल बना हुआ था। हरियाणा सरकार तब से अब तक हिंसा के आरोपियों पर ताबड़तोड़ धर पकड़ करती नजर आई है। हरियाणा सरकार का बुलडोजर एक्शन भी जारी है। Dainik Haryana News: Nuh Violance Bulldozer Action(ब्यूरो): 31 जुलाई को नूंह में हुई हिंसा पर एक्शन लेते हुए सरकार के बुलडोजर ने कल एक होटल को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक जब यहा से सोभा यात्रा निकली तो एक होटल से यात्रा पर पत्थराव किया गया। होटल समेत अन्य जिन भी मकानों से यात्रा पर पत्थर फैंके गए वहां भी बुलडोजर एक्शन जारी है। DC और SP का तबादला किया गया है। SP का कहना है कि आरोपियों को बक्सा नहीं जाएगा और निर्दोषों को छुआ नहीं जाएगा। नूंह में जब यात्रा नलहर रोड़ पर चौंक पर पहुंची तो यहां बने 3 मंजिला होटल सहारा से यात्रा पर पत्थर बाजी की गई। तथा साथ में लगते एक टाइल शो रूम पर भी एक्सन लेते हुए सरकार के बुलडोजर ने दोनों को जमीन पर दे मारा। Read Also: Petrol Pump : आपके साथ भी पेट्रोल पंप पर होता है धोखा तो तुरंत करें यहां संपर्क पुलिस ने बताया की CCTV फूटेज में साफ-साफ नजर आ रहा है कि उपद्रवियों ने सहारा होटल की छत से यात्रा पर फायरिंग और पत्थराव किया था। पुलिस ने बताया की सहारा होटल के मालिक को इस बारे में सब कुछ पता था, लेकिन फिर भी दंगाईयों को छत पर चढ़कर इंट पत्थर फैंकने से नहीं रोगा। पुलिस ने इसे अवैध कबजा बताते हुए होटल पर बुलडोजर चला दिया। 4 घंटे की बुलडोजर कार्यवाही के बाद पुरे होटल को गिरा दिया गया।