Dainik Haryana News

Karnal News: 8 अप्रैल से शुरू होने वाले मेल को लेकर किसानों के साथ हुई बैठक

 
Karnal News: 8 अप्रैल से शुरू होने वाले मेल को लेकर किसानों के साथ हुई बैठक
Haryana Update: राष्ट्रीय डेरी अनसंधान संस्थान करनाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय डेयरी मेला 8 -10 अप्रैल 2023 के संबंध में जिले के 40 पशु पालन, कृषि, मत्स्य पालन, मधु-मख्खी पालन, गन्ना उत्पादन, बागवानी से सम्बंधित  प्रगतिशील किसानों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।   Dainik Haryana News:National Dairy Research Institute Karnal: इस बैठक मे लगभग 52 प्रतिभागियो ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ धीर सिंह ने की। ये सभी किसान राष्ट्रीय डेरी अनसंधान संस्थान करनाल के कृषि विज्ञान केंद्र,   डेरी विस्तार विभाग, डेरी प्रौधोगिकी विभाग एव्म चारा अनुसंधान विभाग, के साथ पिछले कई वर्षों से लगातार सम्पर्क मे है। जिले के किसानों से डेरी मेला के सफल आयोजन के लिए उनके सुझाव लिए गए, और गत वर्षों में आयोजित हुए राष्ट्रीय डेयरी मेला में सामने आई समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा की गई। Read Also: Vande Bharat Train : April में इन शहरों में दौड़ने जा रही नई वंदे भारत ट्रेन इस बैठक का संबोधन करते हुए डॉ धीर सिंह ने कहा की यह मेला केवल राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का ही नहीं है अपितु यह पूरे करनाल जिले  सहित देश के सभी किसानों का है अतः इसे सफल बनाने में सभी को अथक प्रयास करने चाहिए।   किसान क्लब करनाल के प्रधान श्री ईलम सिंह जी ने सुझाव दिया कि इस संबंध में हर गांव में मुनादी कराई जा सकती है। Read Also: Haryana News: महेंद्रगढ़ से खाटूश्याम के लिए हुई यात्रियों की 3 बसें नि:शुल्क रवाना मछली पालक गांव कमालपुर रोड़ान के किसान श्री सुशील कुमार ने प्रस्ताव रखा की राष्ट्रीय डेयरी मेला में डेरी से संबंधित किसानों के साथ साथ प्रोत्साहन हेतु अन्य किसानों के लिए भी कुछ आकर्षण होने चाहिए।   तरावड़ी से डेयर फार्मिंग के प्रगतिशील किसान श्री राम सिंह ने यह प्रस्ताव रखा कि डेयरी फार्मिंग में आने वाले नए युवाओं को प्रेरित करने के लिए डेयर फार्मिंग कंपटीशन में अलग कैटेगरी बनानी चाहिये और सांत्वना पुरस्कारो की संख्या बढ़ानी चाहिये। Read Also:Desi Chutkule : पत्नी वो थैला साथ ले जाओ…… पति वो किस लिए…… पत्नी मूड बदल जाए तो आते समय 1 किलो प्याज ले आना खत्म हो गए है।  निदेशक महोदय ने कहा कि डेरी उत्पाद प्रतियोगिता के लिए महिलाओं के लिये अलग से कैटेगरी हो एव्म देशी गायो के दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये अधिकतम पशुपालको भाई आगे बढ़-चढ़ कर भाग ले।