Dainik Haryana News

Karnal News : मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए उल्लेखनीय कार्य

BJP Government : भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।
 
Karnal News : मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए उल्लेखनीय कार्य

Dainik Haryana News,Lakhpati Didi Mahasammelan(New Delhi) हरीश मदानः करनाल की नई अनाज मंडी में 6 मार्च को लखपति दीदी महासम्मेलन भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा । महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में महिलाओं की बैठक ली । भाजपा नेता एवं डायरेक्टर हरप्रीत सिंह विर्क ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।

READ ALSO :PPP Haryana : अब हरियाणा में इस तरीके से बनेगी फैमिली आईडी,चेक करें नए नियम

 सुनीता अरडाना के नेतृत्व में महिलाओं ने फूल मालाएं पहनाकर महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी -मनोहर सरकार में महिलाएं बुलंदियों को छू रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 6 मार्च को करनाल की नई अनाज मंडी में होने वाले लखपति दीदी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विचारों को सुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का काम करे।

महिला प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण(International Weman Day 2024) के लिए अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।

READ MORE :Haryana Board News in Hindi : 10वीं व 12वीं कक्षा की शिक्षा प्रणाली में हरियाणा बोर्ड करने जा रहा ये बदलाव! चेक करें बच्चे

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना काम्बोज ने कहा कि महासम्मेलन में महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग लेगी ।  इस अवसर पर  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना कांबोज, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान, वरिष्ठ नेता बृजमोहन टक्कर ,बल्ला मंडल अध्यक्ष नीलम पाढ़ा , सुनीता अरडाना,सीमा जांगड़ा,पूजा पाढ़ा , शीला ,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअवतार जिंदल , संजय दूहन, जगदीश माहला सहित अन्य मौजूद रहे।