Dainik Haryana News

Kisan News : अब 6400 रुपये प्रति क्विंटल बिकेगी सूरजमुखी की फसल, किसानों ने धरना किया समाप्त, किसानों पर सभी मुकदमे होंगे खारिज

 
Kisan News : अब 6400 रुपये प्रति क्विंटल बिकेगी सूरजमुखी की फसल, किसानों ने धरना किया समाप्त, किसानों पर सभी मुकदमे होंगे खारिज
Kisan News : जैसा की आप जानते हैं फसलों को एमएसपी(MSP) पर लेने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में किसानों और पुलिस की भिड़त हो गई थी और किसानों पर लाठियां चलाई थी। कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। अब उनकी रिहाई का फैसला ले लिया गया है और फसल को भी एमएसपी(MSP) पर लेने का फैसला कर लिया है। आइए खबर में जानते हैं बाकि की जानकारी। Dainik Haryana News :#Kisan News (ब्यूरो) : कुरुक्षेत्र प्रशासन व किसानों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद मंगलवार देर शाम तक चली बैठक में आखिरकार अब सहमति बन गई है। भारतीय किसान यूनियन और प्रशासन के बीच हुई वार्ता में मांगें पूरी होने के बाद जीटी रोड पर 2 दिनों से लगाया गया जाम हटा दिया गया है। वार्ता के दौरान एमएसपी पर सूरजमुखी की खरीद और शाहबाद में बीते सप्ताह जीटी रोड पर जाम लगाने और प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढुनी और जो भी किसान धरने के दौरान गिरफ्तार किए गए थे उनको छोड़ने के लिए भी सरकार ने कह दिया है। कुरुक्षेत्र के डीसी शांतनु कुमार ने संयुक्त किसान मोर्चा के धरने के दौरान किसानों के बीच पहुंच कर घोषणा की है कि सरकार किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि किसानों को सही दाम देने का निर्णय सरकार का है और किसानों को सूरजमुखी फसल का रेट बढ़ा कर तथा भावांतर योजना के जरिए उन्हें लाभ दिया जाएगा। READ ALSO : Indian Railway : यात्रियों की ये गलती रेलवे को कराती है करोड़ों रूपये की कमाई, जानें कैसे? वहीं एसपी (SP)सुरेंद्र सिंह भौरिया ने किसानों को बताया कि जो कमेटियां बनी है,उनके साथ किसानों पर दर्ज किए गए मामलों को लेकर बात हुई है। किसानों ने जो मांगें रखी थी, वे स्वीकार कर ली है। किसानों को सूरजमुखी की फसल का 6400 प्रति क्विंटल देने के लिए प्रशासन तैयार हो गया है। अब किसानों की सूरजमुखी 5000 प्रति क्विंटल बिकेगी।1400 प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई योजना के तहत सरकार किसानों के खाते में भेजने का काम करेगी। इतना ही नहीं किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे खारिज होंगे और बुधवार शाम तक किसानों के बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी रिहा कर दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र जिला प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए ऐलान के बाद किसान काफी खुश नजर आए। धरने पर मौजूद किसानों ने आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और धरना समाप्त कर अपने घरों की और हो गये है। READ MORE : Old Pension : सरकार का बड़ा फैसला, गे्रच्युटी और पेंशन होगी खत्म! मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने करनाल दौरे के दौरान किए गए अपने वक्तव्य में बताया था कि सूरजमुखी की फसल सरकार 4800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद रही है तथा भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को एक हजार रुपए की राशि सीधे इन किसानों के खाते में दी जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि सूरजमुखी की फसल अधिकतर कुरुक्षेत्र जिले के किसान पैदा कर रहे हैं, इसलिए कुरुक्षेत्र जिले में लगभग 4 एकड़ भूमि में एक प्लांट लगाया जाएगा जिसमें लगभग 20 हजार मीट्रिक टन सूरजमुखी के तेल से घी तैयार किया जाएगा, ताकि सूरजमुखी की फसल की पैदावार करने वाले किसानों को लाभ पहुंचाया जा सके।