Dainik Haryana News

Murder In USA : अमेरिका में 25 वर्षीय हरियाणा के युवक की बेरहमी से हत्या, जानें क्या है मामला 
 

USA Murder News : इस वक्त की सबसे बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। अमेरिका में पढ़ने वाले एक 25 साल के भारतीय युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आइए खबर में जानते हैं किस वजह से की हत्या। 
 
Murder In USA : अमेरिका में 25 वर्षीय हरियाणा के युवक की बेरहमी से हत्या, जानें क्या है मामला 

Dainik Haryana News,Vivek Murder In USA News(नई दिल्ली): अमेरिका के जॉर्जिया में पढ़ने वाले एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। विवेक पंचकूला के गांव भगवानपुर का रहने वाला था जिसकी आयु 25 साल की थी। वह एक स्टोर पर क्लर्क के रूप में पार्ट टाइम जॉब करता था और साथ में अपनी एमबीए की पढ़ाई करता था। 


नशेड़ी ने की विवेक की हत्या :

READ ALSO :PM Modi In America : पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से क्यों डर रहा पाकिस्तान?

विवेक पिछले कुछ दिनों से एक बेघर नशेड़ी आदमी की सहायता कर रहा था। लेकिन विवेक को नहीं पता था कि यही नशेड़ी एक दिन उसकी मौत की वजह बन जाएगा। जेलियन फॉकनर ने विवेक सैनी की हथोड़ मार-मार कर हत्या कर दी है। मौका ए वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विवेक को मारते समय उस युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उस व्यक्ति ने कम से कम 50 बार विवेक पर वार किया है। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में रहता था। जानकारी मिल रही है कि 26 जनवरी को ही विवेक को छुट्टियों में  अपने घर आना था। अमेरिका में विवेक सैनी के साथ काम कर रहे उसके दोस्त ने बताया कि अपराधी तीन-चार दिन से विवेक से खाने पीने की वस्तुएं मुफ्त ले जाता था। 


अपराधी फ्री में लेकर जाता था सामान :

READ MORE :America News : अमेरिका में 3 भारतीयों की मौत, 18 साल की बेटी की भी मिली लाश

बता दें, हर रोज विवेक को हथोड़े से मारने वाला व्यक्ति उससे सामान फ्री में स्टोर से लेने के लिए आता था। लेकिन 14 जनवरी को विवेक ने उसे बिना पैसे के सामान देने से मना कर दिया। इसके बाद 25 जनवरी को नशेड़ी आदमी ने विवेक को मारने का प्लान बनाया। जब विवेक अकेला मिला तो उसने अचानक से हथोड़े से उसके सिर पर वार किया और जब तक वह मर नहीं गया तब तक लगातार 50 वार करता गया। इसके बाद विवेक ने अपना दम तोड़ दिया। विवेक की मौत के बाद  पूरे गांव में शोक की लहर है।