Dainik Haryana News

New Highway : हरियाणा को मिली एक हाईवे की सौगात, इतने करोड़ की आएगी लागत

 
New Highway : हरियाणा को मिली एक हाईवे की सौगात, इतने करोड़ की आएगी लागत
New Highway In Haryana : हरियाणा सरकार लगातार प्रदेश में सड़कें बना रही है। जानकारी मिल रही है कि हरियाणा में एक और नया हाईवे बनने जा रहा है जिसकी लंबाई 32 किलोमीटर की है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि कहां को होकर गुजरने वाला है ये हाईवे। Dainik Haryana News,Haryana Latest News(नई दिल्ली): जैसा कि आप जानते हैं यमुनानगर के कैल से ताजेवाला के 32 किलोमटर के हाईवे काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही सरकार इसे पूरा कर देगी और वाहन दौड़ते नजर आएंगे। हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। चंडीगढ़ से वाया जगाधरी आने वाले लोगों को भी 45 मिनट की दूरी कम तय करनी पड़ेगी और आसामदायक सफर हो जाएगा। READ ALSO :Govt. Scheme : आज आएगी इस योजना की दूसरी किस्त, चेक करें अपने खाते में पैसे

इतनी आएगी लागत?

इस हाईवे को बनाने के लिए सरकार 1200 करोड़ रूपये खर्च करेगी और यह हाईवे 907 लगभग दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। सड़कों के निर्माण से सड़कों पर होने वाले हादसे कम हो जाएंगे और लोगों को सफर करने में आसान हो जाएगा। इस हाईवे के लिए सिंहपुरा शेरपुर तक लगभग 10 गांव ऐसे होंगे जिनकी जमीन को शामिल किया जाएगा। सरकार इस सड़क को फोरलेन बनाएगी। पथराली नदी उर्जनी के सामने और नदी छछरौली के पास एक पुल भी बनाया जाएगा। प्रतापनगर में फ्लाइओवर भी बनाया जाएगा। हाईवे का निर्माण राज श्याम कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर सत्यप्रकाश निगम द्वारा किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क को फरवरी 2025 तक पूरा कर दिया जाएगा। सरकार को 24 गांवों से 100 हेक्टेयर जमीन मिली है जिसमें, मेहलावाली, काठवाला, चाहडो, मामली, पंजेटो, सिंहपुरा, उर्जनी, मुंडाखेड़ा, शेरपुरी, पीपली माजरा, शाहजहांपुर, भिलपुरा, मलकपुर खादर, चूहड़पुर कलां, चूहड़पुर खुर्द, प्रतापनगर, गुलाबगढ़, किशनपुरा, छज्जूनगला आदि जगहों से यह फोरलेन होकर गुजरने वाला है। इसके बनने के बाद लगभग 15 किलोमीटर सफर कम हो जाएगा। पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा से आने वालों को जगाधरी-छछरौली से गुजरना पड़ा। READ MORE :New Launching : महज 3.50 लाख में खरीदें मारूति की ये धाकड़ कार, इतनी देती है माइलेज जगाधरी लक्कड़ मंडी में घंटों तक जाम लगे रहता था और अब इस रोड के बनने के बाद 1.5 घंटे कम लगेगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी आईजी शर्मा का कहना है कि दो साल हम इसे बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाईवे पर 122 स्ट्रक्चर, 6 माइनर, 3 ब्रिज और 19 अंडरपास बनाए जाएंगे। 90 प्रतिशत जमीन नेशनल हाईवे अथॉरिटी को दी गई है, और बाकी जमीन पर कुछ सरकारी और निजी निर्माण हटाए जाएंगे। उसकी क्षतिपूर्ति के लिए भुगतान जिला राजस्व अधिकारी को भेजा गया है। रोड बनते ही इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कारें दौड़ेंगी।