Dainik Haryana News

Nuh Violence : नूंह हिंसा के आरोपी और पुलिस के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

 
Nuh Violence : नूंह हिंसा के आरोपी और पुलिस के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Mewat News : जैसा की आप जानते हैं 31 जुलाई को नूंंह में होनें वाली हिंसा से 6 लोगों की मौत हुई है और काफी संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। आज सुबह नूंह हिंसा का एक इनामी आरोपी और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई है आरोपी के पैर में गोली लगी है। आईए खबर में नीचे जानते हैं बाकि की जानकारी। Dainik Haryana News,Nuh Violence Live News(नई दिल्ली): हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा को निकालने का ऐलान किया गया था जो हर साल निकाली जाती है। लेकिन वहां पर यात्रा करने वालों पर अचानक से पथराव हुआ और दोनों दलों के बीच लड़ाई बढने लगी और हिंसा का रूप धारण कर लिया। वहां पर बड़ी संख्या में लोगों की गाड़ियों को जला दिया गया था। READ ALSO :Rajinikanth Touching the feet of CM Yogi Adityanath: उतर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के पांव छुने पर हुऐ विवाद को लेकर रजनीकांत आए सामने, और दिया ये बड़ा संदेश नूंह हिंसा मामले का आरोपी पुलिस से हथियार छिनने को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, आरोपी और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई और आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इस आरोपी पर 25 हजार रूपए का इनाम था। इस आरोपी का नाम वासीम है जो अब पुलिस की गिरफ में है। पुलिस ने वासीम को अरावली की पहाड़ियों में पकड़ा है। जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई तो दोनों तरफ सै फायरिंग शुरू हुई, वासीम नाकामयाब रहा और पुलिस ने मौका मिलते ही उसके पैर में गोली मार दी। उसके पास अवैध कट्टा और 5 राउंड मिले हैं फिलहाल उसका इलाज नल्लड़ अस्पताल में चल रहा है। वासीम पर दिल्ली-एनसीआर(Delhi-NCR) में 100 वारदातों को अंजाम देने के और पुलिस से हथियार छिनने के आरोप हैं। तावडू में इसपर हत्या के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने 10 अगस्त को मुनसैद और सैकुल को भी गिरफ्तार किया था। हिंसा के बाद प्रशासन नें जिले में बुलडोजर भी चलवाया था। आरोप था कि होटलों के उपर से पथराव किया गया था। इसमें 162 स्थाई और 591 अस्थाई निमार्ण गिरा दिए गए थे।