Dainik Haryana News

Road Accident : एक साथ दो बहनों का उजड़ा सुहाग, दोनों के पतियों की सड़क हादसे में एक साथ मौत

 
Road Accident : एक साथ दो बहनों का उजड़ा सुहाग, दोनों के पतियों की सड़क हादसे में एक साथ मौत
Haryana Road Accident : हरियाणा के पानीपत में कल एक बड़ा हादसा सामने आया है जिसमें एक ही साथ दो सगी बहनों का सुहाग उजड़ गया है। पानीपत पर मच्छरौली गांव के पास फ्लाईओवर के पास बाइक सवार तीन लोगों को एक तेज रफ्तार थार से इतनी जोर से टक्कर मारी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इन तीनों में दो सगी बहनों के पति थे। Dainik Haryana News,Panipat Road Accident(चंडीगढ़): कार चालक मौके पर फरार हो गया है और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भर्ती करा दिया गया है और पोस्मार्टम के बाद दोनों के परिजनों को शवों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधी की तलाश शुरू कर दी है। करनाल के शांति नगर निवासी गौरव ने बताया कि वह मूलरूप से पानीपत के करहंस गांव के रहने वाले हैं। उसका बड़ा भाई अनिल करहंस गांव में रहता है। जबकि वह और उसके भाई सुनिल व विशाल करनाल के शांति नगर में रहते हैं। वह और सुनील करनाल में ई-रिक्शा चलाते हैं। READ ALSO :Success Story: IAS ने 4 बार फैल होने पर भी नहीं मानी हार, 5 वीं बार लिखदी सफलता की कहानी

मिलने जा रहे थे अपने भाई से :

सोमवार को पांच बजे का समय था जब सुनील अपने बड़े भाई अनील से मिलने के लिए जा रहे थे। उन्होने पानीपत पहुंचने पर उन्होंने सुनील के साडू गौरव को भी अपने साथ ले लिया और बाइक पर तीनों सवार होकर निकले। सुनील का साडू गौरव ही बाइक को चला रहा था इतने में जब वो मच्छरौली पहुंचा और गांव के फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार थार ने उनको जोर से टक्कर मारी और दोनों बहनों के पति मौके पर ही मारे गए। उनका दोस्त बच गया जो गंभीर रूप से घायल है।जो सख्श बचा है उसके सिर पर 12 टांके आए हैं जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

सुनील के थे दो बच्चे :

READ MORE :Health Tips : बच्चे के चिड़चिड़ेपन और जिद्द को छुड़वाने के लिए अपना लें ये टिप्स सुनील सबसे बड़ा है जिसके दो बच्चे हैं बड़ा बेटा 5 साल और छोटा बेटा महज ही 10 महीने का है। सुनील ई-रिक्शा चालक था। वहीं उसका साडू गौरव तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ी बहन और मंझला भाई टिंकू है। गौरव टैक्सी ड्राइवर था। गौरव की 1.5 साल पहले ही शादी हुई थी और उनका अभी तक कोई बच्चा नहीं है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं, परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी कार चालक की धरपकड़ जारी है।