Dainik Haryana News

Toll Tax Hike : हरियाणा के इन टोल प्लाजा पर अब देना होगा इतना टैक्स, सरकार को महंगाई का झटका

 
Toll Tax Hike : हरियाणा के इन टोल प्लाजा पर अब देना होगा इतना टैक्स, सरकार को महंगाई का झटका
Toll Tax Hike In Haryana : जब भी हम अपने वाहन को हाईवे पर लेकर जाते हैं तो टोल प्लाजा पर टैक्स देना होता है। हाल ही में हरियाणा से ताजा खबर सामने आ रही है कि टोल प्लाजा पर टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। आइए जानते हैं कितने रूपये देने होंगे ज्यादा। Dainik Haryana News,National Highway Ladowal Toll Plaza Tax(नई दिल्ली):हरियाणा में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। कम और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर हर रोज रोड एक्सिडेंट होते थे जिसकी वजह से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा था। अब सरकार प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा रही है ताकि मौत के आंकड़े को कम किया जा सके। जब भी हाईवे गुजरते हैं तो टोल प्लाजा पर टैक्स देकर ही निकलना पड़ता है, वरना वहां पर रोक लिया जाता है। READ ALSO :Free BEd Yojana : बीएड के लिए दोनों सालों की फीस देगी सरकार, अभी करें आवेदन हरियाणा के टोल प्लाजा पर टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है जिससे लोगों को महंगाई का झटका लगा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शनिवार से जालंधर से पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) लाडोवाल टोल प्लाजा, करनाल जिले के घरौंडा टोल और अंबाला के घग्गर टोल पर टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। यानी अब लोगों को पहले से और ज्यादा टैक्स देना होगा।

इतना बढ़ा टैक्स?

READ MORE :Viral News : इस देश में अचानक लाल क्यों हो रहा आसमान, घर से कांप रहे लोग टोल प्लाजा पर डबल क्रॉसिंग पर आपको 80 रूपये से भी ज्यादा देने होंगे। जालंधर से पानीपत तक 328 किलोमीटर लंबे हाईवे पर हल्के मोटर वाहन जैसे, जीप, वैन और कार के लिए 510 रूपये टोल टैक्स देना होगा। लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले जीप, कार और वैन वालों को 165 रूपये देना होता था जो अब बढ़ाकर 215 रूपये कर दिया गया है। इस हाईवे पर सबसे ज्यादा टोल टैक्स वसूला जाता है। अगर आप भी कहीं हाईवे पर जा रहे हैं तो पहले बढ़े हुए टोल टैक्स की दरों की लिस्ट को चेक कर लेना होगा, ताकि बाद में आपको किसी तरह का झटका ना लगे।