Dainik Haryana News

Fruit Benefits: जाने एक फल के बारे में जो देता है जबरदस्त फायदे,मिलते हैं ये औषधिय गुण

 
Fruit Benefits:  जाने एक फल के बारे में जो देता है जबरदस्त फायदे,मिलते हैं ये औषधिय गुण
Health News : आईए जानते हैं ऐसे फल के बारे में जो बहुत से फायदे देता है आप भी सुनकर हो जाएंगे बहुत खुश। इसके बहुत से फायदे हैं वैसे यह फल बाजार में बहुत कम मिलता है। Dainik Haryana News,Fruit Benefits(ब्यूरो): हमारे जीवन में फलों का बहुत महत्व है। पर कुछ फल हमारे लिए बहुत आवश्यक होते हैं। उनमें से एक पौधे का नाम बताया गया है। जिसका नाम है। घिंगारु बताया गया है। यह एक औषधिय गुणों से भरपूर पौधा है। यह पतों से लेकर जड़ों तक ही महत्वपूर्ण माना गया है। यह फल साल में सिर्फ तीन महीने ही मिलता है। और वो तीन जून, जुलाई, अगस्त है।यह फल सिर्फ इन तीन महीने ही मिलता है।आईए जानते हैं कि आर्युवेद आचार्य क्या कहते हैं इस बारे में विस्तार से। READ ALSO :Haryana : हरियाणा के बुजुर्गों की लगी लाॅटरी, हर महीनें मिलेंगे 6 हजार रूपये

इसके बहुत फायदे हैं: 

इसकी टहनी को दांतुन के रूप में प्रयोग किया जाता है। जिससे दांत के दर्द में आराम मिलता है.यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है।घिंगारु का फल हार्ट में रक्त संचार सुधारने में मदद करता है । यह शरीर में रक्त वाहिकाओं को नष्ट होने से बचाता है।घिंगारु हमारे शरीर में स्मरण शक्ति को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। घिंगारु का फल( Ghingaru fruit) हमारे लिए बहुत ही आवश्यक माना जाता है। इस फल में आक्सीडेंट और एंटी इन्फलामेट्री के गुण पाए जाते हैं इसी लिए हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह रोग आदि रोगों को ठीक करने में मदद करता है। READ MORE :Chandrayaan 3 Soft Landing In Moon: भारत ने रचा इतिहास, सफल रही चंद्रयान 3 की लैंडिंग यह पौधा ऐसा होता है कि इसके फल छोटे छोटे गुच्छों में लगते हैं । जो अगस्त तक नारंगी रंग के हो जाते हैं। ये फल खट्टे मीठे होते हैं। इसका पौधा मध्यम आकार का होता है। इसकी शाखाएं कांटेदार और पत्ते गहरे रंग के होते हैं। यह पौधा 500 से 2700 मीटर ऊंचाई वाले स्थानों पर पाया जाता है। यह पौधा मानव के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। यह पौधा बहुत कम देखने को मिलता है।