Dainik Haryana News

Mustard Oil : इस तरीके से करें सरसों के तेल की असली-नकली की पहचान

 
Mustard Oil : इस तरीके से करें सरसों के तेल की असली-नकली की पहचान
How To Check Real And Fake Musturd Oil : सरसों के तेल का इस्तेमाल भारत के हर घर में होता है। किचन में खाना बनाने के लिए और पकोड़े तलने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल होता है। लेकिन आज के इस धोखाधड़ी के दौर में बहुत बार ऐसे तेल भी मिलते हैं जो नकली होते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे हम असली और नकली तेल की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस तरीके के बारे में। Dainik Haryana News, Real Or Fake Musturd Oil(New Delhi):  सर्दी के मौसम में सरसों के तेल की मांग बढ़ जाती है। तेल से बहुत खाने बनाए जाते हैं, जैसे सर्दी के समय में पकोड़े, भुजिया, परांठे, सब्जी आदि और भी बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जो बनाई जाती हैं। ज्यादा मांग होती है और आपूर्ति कम होती है तो दुकानदार मांग की पूर्ति करने के लिए सरसों के तेल में मिलावट करनी शुरू कर देते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे टिप्स हैं जहां से आप तेल की शुद्धता को जांच सकते हैं और अपने आप को बीमारियों से बचा सकते हैं। READ ALSO :Haryana Today News : हरियाणा सरकार 1588 लोगों को देगी 5 करोड़ रूपये!

ऐेसे करें नकली असली तेल की पहचान?

मिलावटी तेल से अगर आप छुटकारा पाना चाहते हैं तो दुकान से तेल लाने के बाद महज 5 मिनट के लिए इसे फ्रीजर में रखना है और जो भी इसमें मिलावटी पदार्थ होते हैं वो जार में नीचे जमे दिखाई देंगे। दूषित तेल जम जाएगा और सरसों का शुद्ध तेल ऊपर तैरने लगेगा।

ये हैं अन्य तरीके :

जब भी आप सरसों के तेल को दुकान से लेकर आते हैं तो पहले इसकी खुशबू को पहचाना चाहिए। नकली तेल जो होता है उसकी गंध फीकी होती है और असली तेल की गंध गहरी होती है। कलर से भी आप सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। असली सरसों का तेल जो होता है तो गाढ़ा और गहरे रंग का होता है, जबकि सरसों का नकली तेल पतला और हल्का भूरे रंग का होता है। READ MORE :Haryana Today News : हरियाणा सरकार 1588 लोगों को देगी 5 करोड़ रूपये!

गर्म करने से होती है पहचान :

असली नकली तेल की पहचान आप गर्म करने से भी कर सकते हैं। जैसे ही तेल गर्म होता है उसकी तली से धुआं निकलना शुरू हो जाता है और जैसे ही धुंआ निकलना बंद हो जाता है उसकी गंध भी खत्म हो जाती है। नकली तेल में ऐसा कभी नहीं होता है।