Dainik Haryana News

जानें Rum पीने से क्यों लगती है गर्मी?

 
जानें Rum पीने से क्यों लगती है गर्मी?
Drink Rum : आज के समय में युवा शराब को काफी महत्व देते हैं। हर एक पार्टी और शादी के शराब के बिना युवाओं की तो मानो शान ही कम हो जाती है। शराब पीने के मामले में लड़कियां भी कुछ कम नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है और उसके बावजूद भी आप इसे पीते हैं। गौरतलब है, रम भी एक प्रकार की शराब होती है जिसे पीने के बाद गर्मी लगती है। क्या आप जानते हैं कि रम पीने के बाद गर्मी क्यों लगती है, अगर नहीं तो आज हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं। जानने के लिए अंत तक बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Rum Alcohol (चंडीगढ़): रम शराब को पसंद करने वाले देश में बहुत से लोग हैं। कुछ लोग शौक से शराब को पीते हैं तो कुछ लोग ऐसे हैं जो आदत बनने के बाद शराब का हर रोज सेवन करते हैं। रम में काफी मात्रा में एल्कोहल पाया जाता है। जब भी एल्कोहल शरीर में जाता है तो वह रक्त वाहिकाओं को चौड़ा कर देता है जिससे आपके शरीर में खून का प्रवाह और ज्यादा बढ़ जाता है। READ ALSO :Panchkula News : पंचकुला के जंगलों में गायों के 700 शव मिलने के बाद सरकार में मची भगदड़ ज्यादा खून तेज दौड़ने लगता है जिसके बाद गर्मी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। रम में कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है जिससे शरीर में ऊर्जा ज्यादा हो जाती है और रक्त का प्रवाह बढ़ने की वजह से गर्मी ज्यादा लगने लगती है। जब हम कैलोरी का सेवन करते हैं तो वैसे भी हमारी ऊर्जा गर्मी में परिवर्तित हो जाती है।

जानें किन चीजों से बनी होती है रम :

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें, रम दो प्रकार की होती है एक सफेद और एक डार्क। इसे बनाने के लिए गन्ने के रस को किण्वित करके घोल बनाया जाता है और फिर उसे घोल को आसवन किया जाता है और रम को निकाल लिया जाता है। READ MORE :Panchkula News : पंचकुला के जंगलों में गायों के 700 शव मिलने के बाद सरकार में मची भगदड़

कैसी होती है सफेद रम(white rum)?

सफेद रम को बिना किसी अतिरिक्त सामग्री के आसवन किया जाता है। यही वजह है कि ये सफेद होती है। डार्क रम को आसवन के बाद मोलेसेज या शीरे को मिलाकर तैयार किया जाता है जिसकी वजह से उसक कलर डार्क हो जाता है। डार्क रम में कैलोरी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है जिसमें ऊर्जा भी ज्यादा होती है। यहीं वजह होती है कि रम ज्यादा गर्मी पैदा करती है।