Dainik Haryana News

Health Tips : सर्दियों में इन 5 लोगों को नही करना चाहिए संतरे का सेवन!

 
Health Tips : सर्दियों में इन 5 लोगों को नही करना चाहिए संतरे का सेवन!
Health News : सर्दियों मे जरूरत से ज्यादा संतरा खाने के नुकसान हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों के लिए संतरे का अधिक सेवन काफी नुकसानदायक हो सकता हैं। Dainik Haryana News,Health Advice(चंडीगढ़): सर्दियों के मौंसम की शुरूआत हो गई हैं। इस मौंसम में बाजार में कई सारी सब्जियां और फलों से  रहता हैं। फल और सब्जियों के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता हैं और शरीर बिमारियों से बचा रहता है। सर्दियो का मौंसम मानो संतरे के बिना अधूरा होता हैं। संतरे में अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस का भी अच्छा सोर्स हैं। सर्दियों में लोगों के मन में यह सवाल रहता हैं कि क्या ठंड के मौसम में संतरे खाने चाहिए या नही? सर्दियो में जरूरत से ज्यादा संतरे खाने के नुकसान हो सकते हैं। आज हम अपको बताएगें किन लोगों के लिए संतरे का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता हैं। READ ALSO :Haryana Govt. Scheme : हरियाणा सरकार ने नई साल पर महिलाओं के लिए लॉन्च की नई योजना, इन्हें मिलेगा लाभ

लिवर :

लिवर संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सतरें का ज्यादा सेवन नही करना चाहिए। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि संतरे में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता हैं। इसके साथ-साथ ये किडनी पर भी अधिक असर डालता हैं।

संतरे का अधिक सेवन करने से दांतों की समस्या

जिन लोगों को दांतो से संबंधित कोई भी परेशानी हैं, उन्हें अधिक संतरा खाने से बचना चाहिए। संतरे के अधिक सेवन से दांतों को नुकसान होता हैं। इसमें एक एसिड मौजूद होता है जो दांतों के कैल्शियम के साथ मिलकर बैक्टीरियल इंफेक्शन कर सकता हैं।

संतरे के अधिक सेवन से एसिडिटी की समस्या:

संतरे के अधिक सेवन से एसिडिटी और हार्टबर्न की परेशानी हो सकती हैं। संतरे में एसिड होता हैं जिससे शरीर में एसिड का लेवल बढ़ जाता हैं। हमेशा सीमित मात्रा में या फिर डॉक्टर की सलाह लेकर ही सेवन करें। READ MORE :Attractive Women Habits: महिलाओं को आकर्षक बनाती हैं ये आदतें

सिट्रस एलर्जी:

संतरा एक खट्टा फल हैं। कुछ लोगों को खट्टे फल पसंद नही होते हैं और अगर वो सेवन करते हैं तो पेट संबंधी बीमारियां हो जाती हैं। खट्टे फल से एलर्जी होती हैं। वहीं, संतरा खाने से ये एलर्जी बढ़ सकती हैं।

जोड़ों के दर्द की समस्या:

जो लोग अर्थराटिस या जोडों में दर्द की समस्या से अधिक परेशान हैं उन्हें संतरे के अधिक सेवन से परहेज करना चाहिए। संतरे की तासीर ठंडी होती है जिससे जोड़ों का दर्द और बढ सकता हैं।