Dainik Haryana News

Health Tips : इस कड़वी सब्जी के जूस से हमारे शरीर को मिलते है ये 5 फायदे

 
Health Tips : इस कड़वी सब्जी के जूस से हमारे शरीर को मिलते है ये 5 फायदे
Health Tips : हम सभी जानते है कि हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए कितनी फायदेमंद होती है। ऐसी ही एक सब्जी है करेला,जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। जिसे लोग इसके कड़वेपन के कारण खाना पसंद नहीं करते है। जबकि यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। Dainik Haryana News, Health Advice (New Delhi) : जैसा कि हम जानते है हरी सब्जियां हमारी रोगों से लड़ने में मदद करती है। ऐसा ही एक करेला जिसमें कई बीमारियों से लड़ने के गुण होते है लेकिन इसके कड़वेपन के कारण लोग इसे खाना पसंद नहीं करते।यह जितना कड़वा होता है उतना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए,सी,ई,के तथा फाइबर,एंटी-आॅक्सीडेंट,कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते है। अगर आप करेला नहीं खा सकते तो आप इसकी जगह करेला का जूस पी सकते है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है चलिए जानते है करेले के जूस पीने के कुछ फायदे Read Also : Animal Box office Collection Day 11:  रविवार हो या सोमवार एनिमल कर रही जबरदस्त कमाई

डायबिटीज

बहुत से लोगों को डायबिटीज की बीमारी होती है अगर वे करेले का जूस पीते है तो डायबिटीज कम हो सकती है। निरंतर अपनी डाइट में करेले का जूस लेने से डायबिटीज के स्तर को कम किया जा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को करेले का जूस पीना चाहिए।.

स्किन के लिए फायदेमंद

करेले का जूस स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मुंहासे,पिंपल्स जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें विटामिन-ए,सी और एंटी-आॅक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। पिंपल्स,मुंहासे ,दाग आदि ठीक करने के लिए बाजार से जो प्रोडक्ट हम खरीदते है वे हमारी स्किन को और भी खराब कर देते है। इसलिए यह पिंपल्स, मुंहासों को ठीक करने का एक नेचुरल तरीका है। करेले का जूस बढ़े हुए वजन को कम करने में भी काफी मददगार है। नियमित रूप से करेले का जूस पीने से वजन को कम किया जा सकता है। Read More : Somvati Amavasya : साल की आखिरी सोमवति अमावस्या के दिन जरूर कर लें ये उपाय

एसिडिटी

अगर आप एसिडिटी जैसी समस्या से परेशान है तो करेले का जूस आपके लिए मददगार रहेगा। करेले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो पेट जैसी समस्या को दूर करता है।

इम्यूनिटी सिस्टम

करेले का जूस हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखता है। इसके सेवन से शरीर सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियों से दूर रहता है।