Dainik Haryana News

Himachal : हिमाचल की ये 12 खूबसूरत जगह, जो जीत लेती हैं लोगों का दिल

 
Himachal : हिमाचल की ये 12 खूबसूरत जगह, जो जीत लेती हैं लोगों का दिल
Himachal Viral News : मई और जून के महीने में गर्मी लोगों का दम तोड़ती है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग बर्फ में टूर पर निकल जाते हैं। सबसे ज्यादा लोगा मनाली और शिमला घूमने जाते हैं क्योंकि वहां पर गर्मी नहीं है। हिमाचल के चाय के बागानों से थोड़ा सा ही दूर बसा है अंद्रेटा गांव जो काफी शांत गांव है Dainik Haryana News :#Himachal News (चंडीगढ) : शिमला और मनाली तो सभी गए ही होंगे। यहां पर जाने के बाद लोगों को अलग ही वादियों का सुकून मिलता है। लेकिन क्या आप हिमाचल की सभी जगहों को देख चुके हैं शायद नहीं। तो चलिए आज हम आपको हिमाचल की ऐसी 12 जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो अगली टूर पर आपको जरूर देखनी होंगी। आइए खबर में जानते हैं इनके बारे में डिटेल से। 1. अंद्रेटा(Andretta) : मई और जून के महीने में गर्मी लोगों का दम तोड़ती है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग बर्फ में टूर पर निकल जाते हैं। सबसे ज्यादा लोगा मनाली और शिमला घूमने जाते हैं क्योंकि वहां पर गर्मी नहीं है। हिमाचल के चाय के बागानों से थोड़ा सा ही दूर बसा है अंद्रेटा गांव जो काफी शांत गांव है और इसकी मिट्टी इतनी खूबसूरत और चमकिली है कि लोगों को हैरान कर देती है। यहां से लोग मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मिट्टी को लेकर जाते हैं। READ ALSO :Small Business Idea : घर बैठे करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई 2. पब्बर घाटी(Pabbar Valley) : यहां पर आप कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और साइक्लिंग कर सकते हैं। इससे अच्छा नजारा आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए जब भी आप हिमाचल में जाते हैं तो पब्बर घाटी में जरूर जाएं। 3. चिटकुल(Chitkul) : ये इंडो चाईना बॉर्डर के पास में लगता एक गांव है। यहां पर सभी के घर लकड़ी के बने होते हैं और मंदिर के आकार के होंगे जो देखने में काफी सुदर होते हैं। यहां पर आपको किसी भी तरह का कोई प्रदूषण देखने को नहीं मिलेगा। 4. बैरल(Barrel) : बैरल आपको शिमला से 4 घंटे की दूरी के बाद मिलेगा यहां पर एक खास बात है कि यहां के लोग जमीन पर अपने जानवारों को रखते हैं और ऊपरी भाग पर खुद रहते हैं। यहां पर आप अपनी गर्मी की छुट्टियां मजे से काट सकते हैं। बैरल में सबसे ज्यादा आलू का उत्पादन होता है जो अपने आलू के लिए जाना जाता है। READ MORE :Uttarakhand News : 27 जून तक कर्मचारियों को क्यों नहीं करना है फोन बंद 5. बैरोट(Barot) : यहां पर सबसे ज्यादा झील और झरने पड़ते हैं। जब इस जगह पर सूरज की रोशनी पड़ती है तो लोगों को एक अलग सा सुकून आता है। आपको भी कभी ना कभी यहां जाना चाहिए। 6. लांगजा(Langza) : लांगजा में महात्मा बुद्ध की एक हजार साल पुरानी प्रतिमा है। ये तिब्बत और भारत के बीच कटोरी के आकार में बसा हुआ है। प्रकृति का नजारा यहां पर आपको देखने को मिलेगा। 7. नग्गर(Naggar) : यहां के घर सबसे खूबसूरत हैं। जब वी मेट मुवी यहीं पर शूट हुई थी तो अगर आप हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं इस नग्गर में एक बार जरूर आइए।