Dainik Haryana News

Home Business Idea : महज 15 हजार लगाकर शुरू करें ये बिजनेस, महीने भर में कमा लेंगे इतने लाख रूपये

 
Home Business Idea : महज 15 हजार लगाकर शुरू करें ये बिजनेस, महीने भर में कमा लेंगे इतने लाख रूपये
Business Idea : अगर आप भी किसी बिजनेस करने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं जो आपको महज 15 हजार रूपये लगाकर ही शुरू करना है और लाखों रूपये की कमाई कराएगा। आइए जानते हैं इस बिजनेस की पूरी डिटेल। Dainik Haryana News,Small Business Idea(नई दिल्ली): बहुत से लोगों को आपने देखा होगा, जिनके पास बजट कम होता है और वो ज्यादा कमाई वाला बिजनेस करना चाहिए हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज के समय में लोग औषधीय चीजों को ज्यादा खाना पसंद करते हैं क्योंकि इनके सेवन से शरीर में होने वाली बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप कम लागत में औषधीय पौधे की खेती करते हैं तो महीने में लाखों रूपये कमा सकते हैं। जी हां, आप तुलसी की खेती को शुरू कर सकते हैं। READ ALSO :September Weather : सितंबर में इतने दिन झमाझम बरसेंगे बादल, चेक करें अपडेट कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के जरिए आप तुलसी की खेती को कर सकते हैं जिसके लिए पहले 15 हजार रूपये देने होंगे और महज तीन महीने बाद आप 3 लाख के मालिक होंगे। इसकी मांग दवाइयों को बनाने वाले लोग काफी करते हैं जो आयुर्वेदिक कंपनियों में दवा बनाते हैं या कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने घर में दवाई बनाने के लिए तुलसी का प्रयोग करते हैं। इसके लिए आप वैधनाथ, पतंजलि और डाबर जैसी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

केंद्र सरकार कर रही सहायता :

इस पौधे में काफी ज्यादा मात्रा में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसकी वजह से सरकार भी लोगों को खुद जाकर तुलसी के पौधे देकर आती है। सरकार ने अगले साल तक 75 लाख घरों तेलसी के पौधे पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। तुलसी का पौधा सिर्फ 15 से 20 दिनों में तैयार हो जाता है। उसके बाद उसे खेत में रोप दिया जाता है। तुलसी का पौध जून जुलाई में तैयार किया जाता है ताकि अच्छी बारिश में ज्यादा अच्छा पौधे तैयार हो सके। READ MORE : Mission Chandrayaan-3: क्या 14 दिन बाद खत्म नहीं होगा मिशन चंद्रयान? तुलसी के पौधे की दूरी 15 से 18 इंच तक की होनी चाहिए। तुलसी की खेती करना सबसे अच्छा इसलिए भी माना जाता है क्योंकि इस पौधे में ना तो किसी तरह की बीमारी लगती है और ना ही कोई कीड़ा। इसमें सिर्फ गोबर का खाद ही पर्याप्त होता है। तुलसी का पौधा तीन से चार महीने में तैयार हो जाता है। उसके बाद पौधे को काटकर सुखा लिया जाता है और बाद में इकट्ठा कर किसी भी कंपनी को बेचा जाता है। सभी कंपनियां 7 हजार रूपये प्रति क्विेटंल तक पौधे को खरीदती हैं। एक एकड़ में 5 क्विेंटल तक पत्ते निकल जाते हैं। यानी एक एकड़ में आपको 36 हजार तक की कमाई हो सकती है।