Dainik Haryana News

IAS Success Story: पहले IPS बनीं फिर शादी, लेकिन अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए मेहनत कर बन गई IAS अफसर, जानें सफलता की कहानी

 
IAS Success Story: पहले IPS बनीं फिर शादी, लेकिन अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए मेहनत कर बन गई IAS अफसर, जानें सफलता की कहानी
Success Story:  IAS,IPS बनना कौन नहीं चाहता। हर किसी का सपना होता है कि वो अफसर बने। भारत में IAS बनने के लिए बहुत से युवा दिन रात मेहनत करते हैं। IAS तथा IPS की नौकरी पाने के लिए देश की सबसे कठिन कही जाने वाली UPSC की परीक्षा को पास करना पड़ता है। आए साल बहुत से युवा इसमें हिस्सा लेते हैं। जिनमें से सफलता कुछ को ही मिल पाती है ।   Dainik Haryana News: UPSC Success Story: आज हम आपको एक ऐसी महिल IAS अफसर की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने पहले IPS का पद हासिल किया लेकिन फिर से मेहनत कर IAS बनी। हम बात कर रहे हैं ।   उतर प्रदेश (UP) के बलिया जिले के छोटे से गांव कथौली में जन्मी गरिमा सिंह(IAS Garima Singh) की। गरिमा शुरू से ही पढाई में अच्छी थी। वो MBBS करके डाक्टर बनना चाहती थी। लेकिन गरिमा नें अपने पिता के कहने पर मन बदला और UPSC की तैयारी करने लगी। Read Also: Karnal News: 8 अप्रैल से शुरू होने वाले मेल को लेकर किसानों के साथ हुई बैठक गरिमा सिंह (IAS Garima Singh) ने अपना पहला प्रयास साल 2012 में किया। अपने पहले ही प्रयास में गरिमा UPSC पास कर IPS बनने में सफल रही। लेकिन उनकी के भूख यहीं शांत नहीं हुई। वो IAS अफसर बनना चाहती थी।   जिसके लिए वो निरंतर प्रयास कर रही थी। IPS की नौकरी करते हुए गरिमा नें पढ़ाई के लिए समय निकालना शुरू किया। जब भी दिन में उन्हें समय मिलता वो पढ़ाई में लग जाती। इस बीच उनकी शादी हो गई। Read Also: Vande Bharat Train : April में इन शहरों में दौड़ने जा रही नई वंदे भारत ट्रेन शादी के लगभग 2 साल बाद बारी आई उनके IAS बनने के सपने के पुरा होने की। गरिमा नें साल 2016 में एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाई और वो सफल रही। आल इंडिया रैंक(AIR) 55 लाकर IAS अफसर बन गई।   कहते हैं प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती। यही बात हमें इस कहानी में देखने को मिली।इन दिनों IAS अफसर गरिमा सिंह IAS पद पर झारखंड में देश सेवा के कार्य में अपना योगदान दे रही हैं।