Dainik Haryana News

IAS Success Story:जीवन में आई बहुत सी मुश्किलें, डिप्रेशन का शिकार हुई, फिर भी हार नहीं मानी और बन गई आईएएस अधिकारी

 
IAS Success Story:जीवन में आई बहुत सी मुश्किलें, डिप्रेशन का शिकार हुई, फिर भी हार नहीं मानी और बन गई आईएएस अधिकारी
Success Story: देश में बहुत से युवा हर साल UPSC की परीक्षा का हिस्सा रहते हैं लेकिन सफलता बहुत कम ही लोगों के हाथ लगती है। युवा यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं, अपने घर परिवार से दुर रहते हैं। जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जो भी इन कठिनाईयों से हार मान लेता है वह उम्मीद खो बैठता है। जो जीवन की समस्याओं को पार कर जाता है वो कुछ ना कुछ कर ही दिखाता है। Dainik Haryana News: UPSC Success Story(चंडीगढ़): एक युवा की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उसने जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना किया,यहाँ तक की डिप्रेशन में भी चली गई थी। लेकिन उससे बाहर आई और देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC को पहले ही प्रयास में पास कर लिया। हम बात कर रहे हैं, उतर प्रदेश के कानपूर की रहने वाली अलंकृता पांडे(IAS Alankrita Pandey) की। अलंकृता ने साल 2014 में UPSC की तैयारी करने का फैसला लिया। इसके बाद वो पुरी तरह से तैयारी में जुट गई। लेकिन किन्ही कारणों से उनके ऊपर संकट छाया और वो डिप्रेशन का शिकार हो गई। Read Also: Bikini Waxing : बिकिनी वैक्सिंग कराने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना त्वचा हो सकती है खराब इसके बाद उनकी इस समस्या से बाहर लाने के लिए उनके परिवार और दोस्तों ने साथ दिया। 2014 में तैयारी करनी शुरू की और 2015 में अपना पहला प्रयास किया। अलंकृता ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC की कठिन परीक्षा को पास कर लिया। अलंकृता ने पहले ही प्रयास में आल इंडिया रैंक 85 प्राप्त कर अपने सपने को पुरा किया, अलंकृता ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत सी मुश्किलों का सामना किया , डिप्रेशन से बाहर आई, जो गोलियां वो खाने लगी थी डिप्रेशन के चलते उनको छोड़। तैयारी की और IAS अफसर बन गई। Read Also: Mahendragarh News : एक ही गोत्र के लड़का-लड़की के शादी करने पर हंगामा अलंकृता 2016 बैच की IAS अफसर हैं, उनके पति भी एक IAS अफसर हैं। IAS बनने से पहले अलंकृता ने बेंगलूर की एक आइटी कंपनी में भी काम किया। हर रोज 8 घंटे पढ़ाई कर अलंकृता ने ये कारनामा कर दिखाया।