Dainik Haryana News

IAS Success Story: छोटी सी उम्र में ही 2 बार UPSC की परिक्षा को पास किया और अपने सपने को पुरा किया

 
IAS Success Story: छोटी सी उम्र में ही 2 बार UPSC की परिक्षा को पास किया और अपने सपने को पुरा किया
UPSC Success Story: IAS बनने का सपना हर किसी का होता है। हर कोई चाहता है कि उसे अच्छी नौकरी मिले और लाइफ सेट हो जाए। हर किसी का सपना अलग होता है, लेकिन सपना पुरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इतनी आसानी से मंजिल नहीं मिलती। Dainik Haryana  News: Success Story(चंडीगढ़): अगर यूपीएससी जैसी परीक्षा को पास करना हो तो कई साल की मेहनत लग जाती है और फिर भी सफलता मिले इसकी भी कोई गारंटी नहीं। UPSC को पास करना कहने जीतना आसान काम नहीं है। यह देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। लेकिन कुछ युवा ऐसे होते हैं जो इस कठिन परीक्षा को पास कर अपने पिछे सफलता की एक कहानी छोड़ देते हैं। आज आपके लिए एक ऐसी ही युवा की कहानी लेकर आए हैं जिसने 24 साल की छोटी सी उम्र में ही 2 बार UPSC की परिक्षा को पास किया और अपने सपने को पुरा किया। Read Also: PM Modi : देश के लिए पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, तीसरे कार्यकाल में करने जा रहे ये काम हम बात कर रहे हैं IAS ऐश्वर्या रामनाथन (IAS Aishwarya Ramanathan)की जिसने UPSC के लिए 2 प्रयास किए और दोनों ही बार इस कठिन परीक्षा को पास कर लिया। पहली बार में मनचाहा पद ना मिलने पर एक बार फिर से प्रयास किया और अपने IAS बनने के सपने को पुरा किया। एश्वर्या ने अपनी शुरूआती पढ़ाई पुरी करने के बाद इंजीनियरिंग करने का मन बनाया और इसके लिए उनहोंने इंजीनियरिंग कालेज में दाखिला भी लिया। एश्वर्या का मन बदला और UPSC की तैयारी करने का मन बना लिया। इंजीनियरिंग करते हुए साथ में UPSC की तैयारी करने लगी। ऐश्वर्या ने UPSC के लिए पहला प्रयास किया और 630 वीं रैंक के साथ परिक्षा को पास किया। Read Also: 9 Newborn Babies Deathb in Hospital: अस्पताल में एक दिन में 9 नवजात बच्चों की मौत, जांच के सख्त आदेश इसमें उनको रेलवे विभाग के लिए चुना गया। लेकिन ऐश्वर्या का सफर यहीं नहीं रूका और वो तैयारी के लिए फिर से जुट गई। एश्वर्या का सपना था IAS बनने का और इसी के लिए वो फिर से प्रयास करने के लिए तैयारी करने लगी। साल 2019 में एश्वर्या ने अपना दुसरा प्रयास किया और इस बार उनकी आल इंडिया रैंक 47 आई और इस बार उनको IAS के लिए चुना गया जिसके लिए वो प्रयास कर रही थी। एश्वर्या ने कालेज की पढ़ाई के साथ ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। उनकी मां ने एश्वर्या को हमेशा इसके लिए प्रेरित किया और हमेशा उनका साथ दिया। एश्वर्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंसटाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फालोविंग भी है। इन दिनों एश्वर्या तमिलनाडु के तिरूवललूर के पन्नारी की सब कलेक्टर हैं SDM के पद पर तैनात हैं।