Dainik Haryana News

IAS Success Story: बचपन में सुनी मकड़ी की कहानी से मेल खाती है इस अफसर की कहानी, 35 बार फैल होने पर भी बने अफसर

 
IAS Success Story: बचपन में सुनी मकड़ी की कहानी से मेल खाती है इस अफसर की कहानी, 35 बार फैल होने पर भी बने अफसर
UPSC Success Story: आपने बचपन में किताबों में यां दादी से वो मकड़ी की कहानी तो सुनी ही होगी जो बार-बार दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती है और निचे गिर जाती है। एक के बाद एक मकड़ी बहुत प्रयास करती है और अंत में मकड़ी सफल होती है। इसे मेल खाती है एक अफसर के सफलता की कहानी जो 35 बार असफल होता है, लेकिन तब तक हार नहीं मानता जब तक उसे सफलता नहीं मिल जाती। परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को ये कहानी प्रेरणा से भर देती है। Dainik Haryana News: IAS Vijay Vardhan Success Story(चंडीगढ़): अक्सर 2-4 बार प्रयास करने के बाद वयक्ति हार मान जाता है, लेकिन हमारी आज की कहानी का पात्र एक ऐसा वयक्ति है जो 35 बार में भी हार नहीं मानता और अंत में सफलता को उसके कदमों में झुकना ही पड़ता है। हम बात कर रहे हैं हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले IAS विजय वर्धन की। विजय की डिक्सनरी में हार मानने वाला शब्द ही नहीं था। विजय ने इस बात को पुरी तरह से गलत साबित कर दिया की किस्मत साथ नहीं देती। किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है। Read Also: Ameesha Patel New Photo : गदर-2 की सकीना का लुक देखकर आप भी करेगें गर्मी महसूस IAS Success Story,विजय ने सिरसा से अपनी स्कूली शिक्षा पुरी करने के बाद बीटेक किया। इसके बाद वो सिविल सेवा के तैयारी में लग गए। एक के बाद एक परिक्षा विजय देते रहे और पुरी 30 बार फैल हुए। विजय की जिद थी वो एक अफसर बनेंगे। विजय ने UPSC के लिए अपना पहला प्रयास 2014 में प्रयास किया, लेकिन यहां भी असफलता ने उनका साथ नहीं छोड़ा। एक के बाद एक यहां भी 4 बार उनको सफलता नहीं मिली। सबने विश्वास छोड़ दिया, लेकिन विजय वर्धन अपने निश्चय पर अटल रहे। UPSC के पांचवे और कुल 35 वें प्रयास में विजय को सफलता मिली और इस बार UPSC में 104 वीं रैंक लाकर अपने सपने को पुरा किया। Read Also: SBI क्लर्क के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, चेक करें डिटेल विजय वर्धन को IPS के लिए चुना गया। इसके बाद भी विजय ने प्रयास नहीं छोड़ा और फिर से एक और प्रयास किया साल 2021 में विजय को IAS के लिए चुना गया। अगर असफलता से डरते हो तो एक बार IAS विजय वर्धन की कहानी जरूर पढ़ लेना।