Dainik Haryana News

Identify Fake Notes: इस तरीके से करें असली और नकली नोट की पहचान

 
Identify Fake Notes: इस तरीके से करें असली और नकली नोट की पहचान
Identify Fake Note 500,200,100: देश में नोट बंदी के बाद नए नोट जारी किए गए। देश में नकली नोटों की कालाबाजारी को कम करने के लिए सरकार की और से नोट बंदी जैसा कदम उठाया गया। Dainik Haryana News: #RBI Update(ब्यूरो): नकली नोट इस प्रकार बनाए जाते हैं की पहली नजर में असली नकली की पहचान कर पाना मुश्किल है। लेकिन नकली तो नकली होता है और कुछ लोग तो इसे हाथ में लेते ही झट से पहचान जाते हैं तो कुछ को इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपके साथ नकली नोट को पहचाने से जुड़ी जानकारी बताने जा रहे हैं। किस प्रकार 100, 200 और 500 रूपये के नकली नोट की पहचान की जाती है। तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते।

1. 500 रूपये के नकली नोट की पहचान(Detection of fake Rs 500 note)

500 रूपये के नोट में महात्मा गांधी की फोटो बीच में छपी मिलेगी। सुरक्षा धागे का रंग थोड़ा छुकाकर देखने पर हरे रंग से नीले रंग में बदल जाएगा। Read Also: Company Job : 1 करोड़ का पैकेज देने के बाद भी इस कंपनी में कोई नहीं कर रहा नौकरी, जानें कारण 500 रूपये के नोट पर महात्मा गांधी की फोटो और अशोक स्तंभ को थोड़ा उभार हुआ बनाया जाता है ताकि अंधा वयक्ति भी आसानी से असली नकली की पहचान कर सके। अगर आपको 500 के नोट में ये सब मिलता है तो वो असली है नहीं तो समझ लेना नोट नकली है।

200 रूपये के नकली नोट की पहचान( 200 rupee note)

200 रूपये का नोट नोट बंदी के बाद चलाया गया। 200 के नोट के बीच में आपको महात्मा गांधी की फोटो और माइक्रो लेटर्स में RBI, INDIA , तथा 200 लिखा मिलेगा। तथा सुरक्षा धागे पर RBI और भारत लिखा मिलेगा। दाईं और अशोक सतंभ चिन्ह बना देख सकते हैं। Read Also:Narco Test: क्या सच में नारकोटिक्स टेस्ट से अपराधी सब कुछ सच बोल देता है  200 के नोट पर जो नंबर अंकित होता है वो नीचे दाईं तरफ तथा उपर बांई तरफ देखने को मिलता है। तथा अक्सर छोटे से बढ़ते कर्म मे लिखे जाते हैं। ये सब दिखाई ना दे तो समझ लेना नोट नकली है।

3. 100 रूपये के नकली नोट की पहचान(Detection of fake Rs 100 note)

100 के नोट में आपको लाइट से देखने पर इसमे आपको वॉटरमार्क के बगर में वर्टिकल बैंड पर 100 लिखा मिलेगा। सुरक्षा धागे पर RBI तथा भारत लिखा मिलेगा। एंगल बदलने पर ये हरे यां नीले रंग का दिखाई देता है। अगर आपको ये सब 100 के नोट में दिखाई नां दे तो समझ लेना नोट नकली है। ऐसी ही मजेदार जानकारी हम आपके साथ सांझी करते रहेंगे। आप हमें कामेंट कर जरूर बताएं की हमारे दवारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी।