Dainik Haryana News

Ind vs Sa 1st Test Live: क्या सेंचुरियन में इतिहास रच पाएगी टीम इंडिया, आज से होने जा रहा आगाज

 
Ind vs Sa 1st Test Live: क्या सेंचुरियन में इतिहास रच पाएगी टीम इंडिया, आज से होने जा रहा आगाज
Ind vs Sa Test Match: टी 20 और ओडिआई सीरीज के बाद अब 2 मैचों की टेस्ट सीरीज पर बनी है। इससे पहले टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी और वन-डे सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की थी। अब बारी है टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने की जो भारत पिछले 30 साल से नहीं कर पाया अब वो मौका आया है। भारत के पास सेंचुरियन में अच्छा मौका है। टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच से पहले अफ्रीका के जंगलों में काफी मस्ती करते नजर आए थे। अब मस्ती बहुत हुई खेल की बारी है। Dainik Haryana News: Ind vs Sa Test Live Today:(चंडीगढ़ ):भारत बनाम साऊथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में आज ठीक 1.30 बजे दोपहर को शुरू होगा। दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। जहां साऊथ अफ्रीका के पास होम एडवांटेज है तो वहीं टीम इंडिया सितारों से लेश है। टीम इंडिया में विश्व कप की हारी की उदासी अब भी झलक रही है। एक खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं होता इतना अच्छा खेल दिखाने के बाद भी हारना। विश्व कप की हार का दर्द टीम इंडिया के लिए भूलाना इतना आसान नहीं। Read More:Big Breaking : नशे में धूत ASI ने चलाई 28 गोलियां, पकड़ना पड़ा ऐसे इस बारे में जब टीम के कोच राहुल द्रविड़ से पुछा गया तो राहुल ने कहा इतना आसान तो नहीं है इस दर्द को भूलाना, लेकिन एक क्रिकेटर होने के नाते ये उसके स्वभाव का हिस्सा है। विराट कोहली, से लेकर रोहित शर्मा, सिराज, बुमराह पुरी टीम की आंखों में आंसु दिखे थे विश्व कप की हार के बाद। जो खिलाड़ी विश्व कप में खेल रहे थे वो तब से अब तक इतना क्रिकेट खेले नहीं हैं। कई खिलाड़ी तो एक भी मैच नहीं खेले। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि कई खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा ना कहदे। टीम इंडिया पर 130 करोड़ देशवासियों को गर्व है। जबरदस्त खेल दिखाते हुए आगे बढ़े और सभी देशों को हराया। फाइनल में किस्मत ने साथ नहीं दिया तो इसमें उनका क्या कसूर। Read More:Hill Station : इस राज्य के 4 हिल स्टेशन भूला देंगें शिमला मनाली आज सभी गमों को भूलकर फिर से एक नए खेल की शुरुआत टीम इंडिया को करने की जरूरत। आज सभी दिग्गज एक साथ टीम इंडिया में दिखाई देने वाले हैं और अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2024 में भी रोहित शर्मा आपको कप्तानी करते नजर आने वाले हैं।