Dainik Haryana News

India vs Sri Lanka: भारत ने लो स्कोरिंग मैच में किया श्रीलंका को प्रास्त

 
India vs Sri Lanka: भारत ने लो स्कोरिंग मैच में किया श्रीलंका को प्रास्त
India vs Sri Lanka Highlight: भारत और श्रीलंका के बीच कल बड़ा ही जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। जहां भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 356 रनों का पहाड़ खड़ा किया तो कल के मैच में भारत कुल 213 ही बना सका। इसमें सबसे बड़ा योगदान रहा शुरूआत में रोहित शर्मा और शुभमन गिल जिसने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। Dainik Haryana News: Asia Cup 2023 (चंडीगढ़): रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए तो गिल ने 39 इसके बाद 3 विकेट फटा-फट हो गए। फिर ईशान किशन और के एल राहुल के बीच 63 रनों की साझेदारी फिर विकेटों की झड़ी लगी। इसके बाद क्रीज पर आए अक्षर पटेल(Akshar Patel) जिन्होंने भारत के लिए वो रन बनाए जिससे भारत 213 तक पहुंचा। अक्षर ने 26 रन बनाए और पूंछले बल्लेबाजों के साथ मिलकर 50 से 60 रन टीम के लिए जोड़े और वही जीत दिला गए। श्रीलंका की और से जबरदस्त स्पिन गेंदबाजी देखने को मिली और 10 के 10 विकेट स्पिनर ने लिए। 20 साल के युवा दुनित वेलालागे ने 5 विकेट लिए असलंका ने 4 विकेट लिए और 1 विकेट महेश तीक्षणा ने अपने नाम किया। भारत ने बनाए 49.1 ओवर में 213 रन। Read Also: IAS Success Story: पहले रेलवे में पाई सफलता उसके बाद बनी SDM जानें महिला के सफलता की कहानी अब बारी श्रीलंका की थी, श्रीलंका को जीत के लिए 214 रन बनाने थे। जीत के साथ ही श्रीलंका का फाइनल का टिकट पक्का था। श्रीलंका की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही और बुमराह ने आते ही 2 बल्लेबाजों को चलता किया। इसके बाद सिराज ने भी एक विकेट चटकाया। श्रीलंका ने 27 पर अपने 3 विकेट गंवा दिए। इसके बाद समरविक्रमा और असलंका के बीच छोटी सी साझेदारी देखने को मिली। इस साझेदारी को तोड़ा कुलदीप यादव की फिरकी और के एल राहुल की चतुराई ने। कुलदीप ने पहले समरविक्रमा को स्टंप करवाया और फिर असलंका को चलता किया। इसके बाद डीसीलवा और दुनित वेलालागे श्रीलंका की और से क्रीज पर थे, दोनों ने मिलकर श्रीलंका की पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना शुरू किया। वेलालागे ने आते ही जबरदस्त शाट लगाने शुरू किए, आज दिन उनका था। अच्छी खासी पार्टनरशिप चल रही थी, लेकिन रवींद्र जडेजा ने आकर डीसीलवा को चलता किया। इसके बाद तो भारतीय गेंदबाजों ने किसी के पैर ही नहीं टिकने दिए। Read Also: India vs Sri Lanka live: भारत की हालत खराब, मैच में श्रीलंका के स्पिनर का कहर पहले हार्दिक पांड्या ने तीक्षणा को चलता किया और फिर कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav)  जो अपने स्पेल का आखिरी ओवर लेकर आए थे। पहली तीन गेंदों पर 2 को बोल्ड कर भारत को 41 रनों से जीत दिला दी। श्रीलंका की टीम 172 पर आल आउट हो गई। भारत पहुंचा फाइनल में तो श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा करो यां मरो का मुकाबला कल 14 सितंबर को। 15 को होगा भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला।