Dainik Haryana News

Indian Navy: नौसेना से जुड़े 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जानें क्या काम करेंगे ये 5 जहाज

 
Indian Navy: नौसेना से जुड़े 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, जानें क्या काम करेंगे ये 5 जहाज
PM Modi Government : मोदी सरकार डिफेंस क्षेत्र को बढ़ावा देने और मेक इन इंडिया बनाने के लिए बड़े कदम उठा रही है। केंद्र सरकार ने युद्धपोतों के 20 हजार करोड़ के प्रोजक्ट को मंजूरी दे दी है। तो चलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या काम करेंगे ये जहाज। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Indian Navy Update(नई दिल्ली): देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और मेक इन इंडिया बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत नौसेना से जुड़े 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है जिससे हम विदेशों से भी निर्यात कर सकेंगे। इसमें पांच नए जहाज बेडे में शामिल किए गए हैं। हिंदूस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के द्वारा 20 हजार करोड़ के पांच जहाजों का निर्माण किया जाएगा। यह नौसेना के गु्रप में युद्धपोतों को मदद करेंगे। जो भी जहाज उच्च समंदर में तैर रहे हैं उनको भोजन, गोला और बारूद देने का काम करेंगे। READ ALSO :Funny Jokes:फनी जोक्स जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देते हैं हिंदूस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के लिए भी ये काफी बड़ा प्रोजेक्ट होगा। जल्द ही इन जहाजों को तैयार करने की उम्मीद जताई जा रही है। राष्टÑपति द्रोपदी मूूर्मू( President Draupadi Murmu) गुरूवार यानी आज सरकार कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एक इंनीनियर्स लिमिटेड द्वारा युद्ध स्तर पर तैयार किए गए एडवांस स्टील्ड फ्रिगेड को भारतीन नेवी को सौंपेंगी। जहाज को नौसेना को सौंपने से पहले एक अच्छे तरीके से निरीक्षण किया जाएगा। कर्नाटक के विंध्यागिरी पर्वत के नाम पर दिया गया ये प्रोजेक्ट 17ए के तहत 7 में से छठा जहाज है। जानकारी मिल रही है कि बड़ी क्रेन जहाज के डेक पर सामान पहुंचाने का काम कर रही है। कुछ सामना ऐसा भी है जो उसमें से उतारा जा रहा है। इन जहाजों को युद्धपोत ब्यूरो ने डिजाइन को तैयार किया गया है। जहाजों के लॉन्च होने के बाद इनमें हथियारों की फिटिंग की जाएगी। READ MORE :Mobile Hack Sign: अगर आपके मोबाइल में भी दिखाई दे ये साइन तो समझ लेना हो चुका हैक, तुरंत करें ये उपाय