Dainik Haryana News

Forbes List : भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 3 नए नाम शामिल, चेक करें लिस्ट

 
Forbes List : भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 3 नए नाम शामिल, चेक करें लिस्ट
Forbes India Rich List Out : फोर्ब्स की और से साल 2023 की भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों के नाम की लिस्ट को जारी किया है। इस बार इस लिस्ट में तीन और नाम नए जोड़े गए हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। Dainik Haryana News,Forbes India Rich List 2023(चंडीगढ़): फोर्ब्स 2023 की लिस्ट में एक बार फिर से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायेक्टर मुकेश अंबानी देश के 100 अमीर व्यक्तियों में से पहले नंबर पर हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में 100 देश के अमीर आदमियों की संपत्ति 799 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। मुकेश अंबानी 92 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर हैं, गौतम अडानी 68 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे व एचसीएल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर शिव नादर 29.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस साल लिस्ट में तीन और नए लोगों को शामिल किया है जिसमें लैंडमार्क ग्रुप की चेयरवुमन रेणुका जगतियानी, एशियन पेंट्स के दानी परिवार और कपड़ा बिजनेस केपी रामासामी को शामिल किया गया है। READ ALSO :Haryana Govt. Scheme : किसानों को मालामाल कर रही हरियाणा सरकार की ये स्कीम

ये हैं 10 भारत के अमीर व्यक्ति :

सबसे पहले इसमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, शिव नादर, सावित्री जिंदल, राधाकिशन दमानी, साइरस पूनावाला, हिदूजा परिवार, दिलीप सांधवी, कुमार बिरला और लास्ट में मिस्त्री को शामिल किया गया है।

रेणुका जगतियानी(Renuka Jagtiani) :

ये लैंडमार्क गु्रप की अध्यक्ष और सीईओ हैं। यह दुबई में स्थित एक बहुराष्ट्रीय उपभोक्ता समूह है, जिसकी स्थापना उनके पति मिकी जगतियानी ने की थी. साल 2023 में उनके पति का निधन हो गया और तब से कंपनी को वो खुद ही संभाल रही हैं। 20 से अधिक वर्षों से, उन्होंने कंपनी की कॉर्पोरेट रणनीति और नए बाजारों में विस्तार का नेतृत्व किया है.उनकी कंपनी में करीब 50 हजार कर्मचारी काम करते हैं और उनका नाम फार्ग्स की टॉप 100 अमीरों में 44वां स्थान है। उनके पास 4.8 अरब डॉलर की संपत्ति है।

दानी परिवार(Dani family) :

इनका स्थान 100 अमीर लोगों की लिस्ट में 22वां स्थान है। सितंबर महीने में ही एशियन पेंट्स के पूर्व चेयरेमैन आश्विन दानी का निधन हो गया था, जिसके बाद से ही उनका परिवार बिजनेस को संभाल रहा है। READ MORE :8 Indian Death Sentence in Qatar:कतर में भारत के 8 जवानों को मौत की सजा

केपी रामासामी(KP Ramasamy) :

वह कपड़ा व्यापारी हैं और लिस्ट में उनको शामिल किया गया है। उनके पास कुल 2.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। ये ही तीन लोग नए हैं जो लिस्ट में जोड़े गए हैं।