Dainik Haryana News

India's Most Expensive Hotel: इस शहर में है भारत का सबसे महंगा होटल

 
India's Most Expensive Hotel: इस शहर में है भारत का सबसे महंगा होटल
Expensive Hotel In India: वैसे तो भारत में बहुत महंगे होटल(India's Most Expensive Hotel) हैं और दुनिया का तो कहना ही क्या है। लेकिन आज हम आपको भारत के ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश का सबसे महंगा होटल है। आईए जानते हैं इसके बारे में। Dainik Haryana News: Expensive Hotel (): देश में आपने बहुत सारे होटल देखे होंगे और वहां पर आप रूके भी होंगे। बहुत से रूम ऐसे भी हैं जो काफी महंगे भी हैं और सस्ते भी हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश का सबसे महंगा है। येहोटल इतना ज्यादा महंगा है कि आम लोग वहां पर जा नहीं सकता, क्योंकि किराया काफी ज्यादा है। जी हां हम बात कर रहे हैं जयपुर के 'राज पैलेस(Raj Palace of Jaipur)' की जो देश के सबसे महंगे होटल में जाना जाता है। इस होटल की खूबसूरती इतनी ज्यादा है कि लोग एक बार देखने के बाद देखते ही रहते हैं। Read Also: Railway News : जानें कितनी लंबी है भारतीय रेलवे ट्रैक इस होटल को भारत के विरासती होटल के रूप में जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सात बार इसे विश्व यात्रा पुरूस्कारों की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है। 1727 में बना था होटल : इस होटल को 1727 में बनाया गया था। इसे पहले '( Chomu Mansion) ' के नाम से जाना जाता था।इसे राजा ठाकुर राज के नाम पर बनाया गया था जिसे 1986 में रानी जयेंद्र ने आगे होटल के रूप में चलाया। इसमें 50 कमरे हैं जो बेहद ही खूबसूरत हैं। जब भी लोग इसके अंदर जाते हैं तो वहीं के होकर रह जाते हैं। होटल में बहुत सी चीजें ऐसी भी हैं जो सालों पुरानी और ऐतिहासिक हैं। Read Also: Delhi News: Delhi-NCR में क्यों गिराए गए इन लोगों के घर, जान लें पूरी बात यहां पर बहुत से बड़े एक्टर भी रह चुके हैं जिन्हें ये होटल पसंद आया है। इस होटल का किराया देखें तो 60 हजार रूपए से लेकर 5 लाख रुपए तक है जो आम आदमी के बस की बात नहीं है। कभी-कभार तो इतने महंगे रूम होते हैं कि 17 लाख तक भी इनका किराया चला जाता है। यह होटल एयरपोर्ट से 13 किलोमीटर की दूरी पर है।