Dainik Haryana News

India's Oldest Train : ये है भारत की सबसे पुरानी ट्रेन, 157 साल पहले हुई थी रवाना

 
India's Oldest Train : ये है भारत की सबसे पुरानी ट्रेन, 157 साल पहले हुई थी रवाना
Oldest Train : भारतीय रेलवे की शुरुआत सदियों पहले केवल एक ही ट्रेन से हुई थी। लेकिन आज दुनिया का चौथा रेल नेटवर्क भारत का ही है। दोस्तों आज हम आपको भारत की सबसे पुरानी रेल के बारे में बताने जा रहे हैं जो 157 साल पहले पटरियों पर दौड़ी थी। आईए खबर में जानते हैं इस रेल के बारे में। Dainik Haryana News,Indian Railway(चंडीगढ़): बहूत बार आपने भी ट्रेन में सफर किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी - भी रेलवे की इतिहास जानने की कोशिश करी है कि आखिर देश में पहली रेल कब, कहां, और क्यों चलाई गई थी। आपके इन्हीं सवालों का जवाब आज हम देने आए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे पुरानी कालका ट्रेन के बारे में, जिसका संचालन 1 जनवरी 1866 को हुआ था। READ ALSO: Petrol-Diesel : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट जारी, क्या कम हुए रेट इस ट्रेन को उस समय 'ईस्ट इंडिया मेल' रेल के नाम से चलाया गया था। आज इसे 157 साल हो चुके हैं। ये ट्रेन पश्चिमी बंगाल के हावड़ा को हरियाणा के पंचकुला कालका से जोड़ने का काम करती है। भारत सरकार ने 2021 में इसका नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस कर दिया है। उस समय भारत पर अंग्रेजों का राज था। उन्होंने उस समय कलकता कहे जाने वाले 'कोलकाता' को अपनी राजधानी बनाया था। लेकिन कोलकाता की गर्मी में वो नहीं रह सकते थे और उनकी गर्मी काटने के लिए शिमला का ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया। इसी ट्रेन से वो लोग शिमला तक जाते थे और गर्मियों के बाद ही कोलकता लौटते थे। सबसे पहले इस ट्रेन को हावड़ा से दिल्ली तक चलाया गया और बाद में जरूत के हिसाब से दिल्ली से कालका तक इसे चलाया गया। READ MORE :Success Tips : नारायण मूर्ति के विचार जो बना देगें आपको सफल बताया जाता है कि इसी ट्रेन से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों को चकमा देकर गायब हो गए थे। इसी वजह से इसका नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस रखा गया है। आपकी जानकारी के बता दें, इस ट्रेन में किसी भी भारतीय को सफर करने की अनुमति नहीं थी।