Dainik Haryana News

Jaipur to Mumbai Train Firing: ट्रेन हादसे का आरोपी चेतन पुलिस को सुना रहा अलग-अलग कहानियाँ

 
Jaipur to Mumbai Train Firing: ट्रेन हादसे का आरोपी चेतन पुलिस को सुना रहा अलग-अलग कहानियाँ
Shootout In Train: जयपुर से मुंबई जा रही एक ट्रेन में सुबह 5.23 पर अचानक से ट्रेन के डिब्बे में हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। चेतन नाम के एक RPF के जवान ने RPF के ASI टीका राम और 3 अन्य यात्रियों को गोली मार दी थी। इसके बाद चेतन ट्रेन से कूद गया और भागने लगा, लेकिन पुलिस ने चेतन को गिरफ्तार कर लिया। Dainik Haryana News: Train Firing Case(ब्यूरो): ताजा मिली जानकारी के अनुसार चेतन किसी भी प्रकार से पुलिस के साथ कोपरेट नहीं कर रहा। जब भी उससे कोई सवाल पुछा जा रहा है वो उसका उलटा ही जवाब दे रहा है। पुलिस के सवाल पुछने पर अलग-अलग कहानियाँ सुना रहा है। जेल में ही नारे भी लगा रहा है। चेतन के साथी पुलिस कर्मीयों से तथा मौकाए वारदात पर मौजुद लोगों से पुछताछ की जा रही है। चेतन को 1 अगस्त को मुंबई के बोरीवली अदालत में पेस किया गया, जहां अदालत ने 7 दिन की पुलिस हिरासत की इजाजत दी है। चेतन राम ने 31 जुलाई को चलती ट्रेन में सुबह सुबह चार लोगों को गोली मार मौत के घाट उतार दिया था। चेतन चैन खिंच भागने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लेकिन घटना को हुए आज तीन दिन का समय होने को है। Read Also: Ram Mandir : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन की आखिरी तारीख तय, कौन रहेगा कार्यक्रम में उपस्थित आरपीएफ का कांस्टेबल चेतन (RPF Constable Chetan Case)कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सवाल पुछने पर उटपटांग कहानी सुना रहा है। नारे लगा रहा है। चलती ट्रेन में हुए इस गोली कांड की वजह सीनियर के साथ विवाद बताया जा रहा है। लेकिन अभी तक इस बात की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। चेतन पुलिस के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहा। ऐसे में इस बात का पता लगाना बड़ा ही मुश्किल हो रहा है कि इस गोली कांड की वजह सीनियर से झगड़ा है यां इसके पिछे कोई और बड़ी वजह छुपी है। इस बात का खुलासा तो कांस्टेबल चेतन ही कर सकता है, लेकिन चेतन कुछ भी इस मामले को लेकर बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस लगातार चेतन से पुछताछ कर इस घटना के पिछे के सच को पता लगाने में लगी है। Read Also: Haryana News: हरियाणा सरकार ने बदले नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी पैंशन

साथी कांस्टेबल घनश्याम आचार्य का बयान आया सामने

घनश्याम ने बताया की में और चेतन जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में ड्यूटी के दोरान चढ़े। रास्ते में चेतन की तबियत खराब हो गई तो चेतन का कहना था कि उसे वलसाड स्टेशन उतार दिया जाए। लेकिन ASI टीका राम ने चेतन को कहा कि 2 से 4 घंटे की ड्यूटी बची है, तो मुंबई तक ट्रेन में आराम करे। लेकिन चेतन कुछ भी मानने को तैयार नहीं था। इसके बाद समझाने पर चेतन एक सिट पर लेट गया और आराम करने लगा। टीका राम मीणा ने मुझे कहा की चेतन की राइफल लेले और उसे आराम करने दे। लेकिन 15 मिनट बाद ही चेतन उठ गया और मुझसे अपनी राइफल मांगी। जब मैने उसे राइफल देने से मना किया तो उसने मेरा गला दबा दिया और राइफल लेली। जब मैने चेतन से कहा की ये मेरी राइफल है तो उसने राइफल बदल ली और वो बहुत गुस्से में नजर आ रहा था। Read Also:Haryana Toll Tax News: हरियाणा से हटाए जाने वाले 20 टोल प्लाजा का काम हुआ शुरू, जानें कौन सा टोल प्लाजा हटाया जा रहा पहले जब हमें इस बात का पता चला की चेतन ने ASI टीका राम मीणा को गोली मार दी है तो मैं उस डिब्बे की और दौड़ा जहां चेतन और एएसआई टीका राम की डयूटी थी। लेकिन मैने जैसे ही चेतन को देखा में ट्रेन के बाथरूम में छिप गया, चेतन बहुत ही गुस्से में नजर आ रहा था। इसके बाद चेतन ट्रेन से उतर गया। तकरीबन 12 राउंड फायर किए गए। ASI टीका राम मीणा और 3 अन्य यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।