Dainik Haryana News

Jawan Box office Collection Day 5: बाक्स आफिस पर पांचवें दिन भी बजा जवान का डंका, जबरदस्त रही कमाई

 
Jawan Box office Collection Day 5: बाक्स आफिस पर पांचवें दिन भी बजा जवान का डंका, जबरदस्त रही कमाई
Jawan : शाहरूख की जवान देश में ही नहीं विदेशों में भी डंका बज रहा है। जवान ने 5 दिन के अंदर ही जबरदस्त कमाई करते हुए सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। 5 वें दिन की कमाई के साथ जवान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मों शामिल हो चुकी है। आईए जानें कैसा रहा जवान के 5 दिन का सफर, कितनी की कमाई देश और विदेश में। Dainiok Haryana News: Jawan World Wide Collection(चंडीगढ़): जवान ने पहले दिन ही बंपर कमाई की थी। लगातार जवान की कमाई जारी है। लोग जवान के दिवाने दिखे हैं। गदर 2 के बाद एक और फिल्म 500 करोड़ के पार जाने की तैयारी में हैं। जवान विदेशों में भी अच्छी कमाई करती नजर आई है। जवान ने पहले दिन ही 74 करोड़ की कमाई की। एकेले हिन्दी भाषा में 65 करोड़ रूपये कमाए। इसके बाद शुक्रवार को कमाई में कमी देखने को मिली। लेकिन इतनी भी कमी नहीं थी। Read Also: NASA Rover In Mars: नाशा के रोवर ने मंगल पर जमा कि आक्सीजन, जिससे एक व्यकित रह सकता है जिंदा 53 करोड़ तो फिर भी कमा लिए, हिन्दी में 47 करोड़ कमाए। जवान ने पहले 2 दिन के अंदर ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया। तीसरे दिन शनिवार को जवान ने फिर से 74 करोड़ कमाए और 65 करोड़ हिन्दी में कमाए। इसके बाद सुपर संडे को फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए 80 करोड़ कमाए और हिन्दी भाषा में 70 करोड़ कमाए। इसके साथ ही जवान हिन्दी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। जवान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। पांचवे दिन की शाम होने तक जवान आपको 60 करोड़ के आसपास कमाई करती नजर आने वाली है। हिन्दी में 50 करोड़ के आस-पास कमाई कर सकती है। बात करें जवान की कुल कमाई की तो 5 दिन के अंदर 376 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है। Read Also: India vs Sri Lanka Live: भारत खेलने जा रहा लगातार 24 घंटे में दूसरा मैच, श्रीलंका के खिलाफ एक और दिग्गज की वापसी अकेले हिन्दी भाषा में भी 300 करोड़ के पार जा चुकी है। जवान तेजी से 500 करोड़ के पास जा रही है और जल्दी ही 4 से 5 दिन के अंदर 500 करोड़ के आंकड़े को पार करती नजर आने वाली है।