Dainik Haryana News

Karva Chauth : कौन सी तारीख को होगा इस साल का करवा चौथ, जान लें शुभ मुहूर्त

 
Karva Chauth : कौन सी तारीख को होगा इस साल का करवा चौथ, जान लें शुभ मुहूर्त
Karva Chauth 2023 : अपने पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आज के समय में कुछ कुंवारी कन्याएं भी अपने होने वाले पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल का ये पवित्र व्रत किस दिन का होगा। जानने के लिए बने रहें हमारे साथ। Dainik Haryana News,Karva Chauth 2023(नई दिल्ली):हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत बड़े ही चाव और सच्चे मन से रखा जाता है। हर साल यह व्रत आता है और महिलाएं इस दिन सज धज कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन सभी बहुएं निर्जला व्रत करती हैं। शाम को महिलाएं चांद निकलने के बाद मां गोरी और गणेश जी की पूजा करती हैं। इस साल यह पवित्र व्रत को 1 नवंबर को रखा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस साल कैसे इस व्रत को रखा जाएगा और किस समय होगा शुभ मुहूर्त। READ ALSO :Pakistan Cricket Team: विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम का चयन, एक दिग्गज चोटिल तो दूसरे की वापसी

जानें किस समय होगा शभ मुहूर्त :

इस व्रत को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल 31 अक्टूबर को रात न बजकर 30 मिनट पर यह व्रत शुरू होगा और एक नवंबर को 9 बजकर 19 मिनट तक रखा जाएगा। पूजा का समय शाम को पांच बजकर 44 मिनट से लेकर 7 बजकर 2 मिनट तक है। चांद को 8 बजकर 26 मिनट पर देखा जाएगा। बताया जाता है कि माता पार्वती इसी व्रत की वजह से भगवान शिव को अपना पति बना पाई थी।

जान लें पूजा की विधि :

READ MORE :Success Story : अच्छी सफलता प्राप्त करने का तरीका इस दिन महिलाओं को निर्जला व्रत रखना होता है। सुबह उठकर ही आपको नहा कर सजना संवरना होता है। शाम को गणेश और मां गोरी की पूजा करनी होती है। शाम को चांद निकलने के बाद पति के हाथ से मिठाई खाकर व्रत को खोलना होता है। इस दिन आलू की सब्जी, दाल के फरे, चूरमा,कढी, ध्यान रहे आलू की सब्जी बिना प्याज और लहसून के बनानी होती है। उसमें सिर्फ टमाटर और हरीश मिर्च डालनी होती है।