Dainik Haryana News

Kisan News : योजना के लाभार्थियों को जरूर जान लेना चाहिए सरकार का ये नया कदम

 
Kisan News : योजना के लाभार्थियों को जरूर जान लेना चाहिए सरकार का ये नया कदम
PM Kisan : किसानों को लाभ देने के लिए मोदी सरकार की और से पीएम किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया है। इसके तहत किसानों को 6 हजार रूपये सालाना मिलते हैं जो हर चार महीने के बाद किसानों को दो हजार रूपये किसानों को दिए जाते हैं। योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आइए खबर में जानते हैं पूरी जानकारी। Dainik Haryana News,PM Kisan Samman Nidi Yojana (नई दिल्ली):सरकार की और से अपात्र किसानों पर सख्ती बरत रही है। पिछले साल के आंकड़ों की बात की जाए तो पंजाब में योजना के तहत वित्तीय सहायता पाने वाले किसानों की संख्या में 63 फीसदी की कमी आई है। साल 2019 की बात की जाए तो यह संख्या 23 लाख थी। READ ALSO :Business Idea: आजकल अच्छे से चल रहा ये बिजनेस, शुरू करें और हर महीने मोटी कमाई करें

कितने रह गए आंकड़े :

योजना का लाभ लेने वाले किसानों की दिसंबर 2020 में संख्या 23,01,313 कम होकर जुलाई 2023 में सिर्फ 8,53,960 रह गई है। योजना में किसानों की संख्या कम होने का बड़ा कारण योजना के तहत निर्धारित की गए मानदंड़ों का पालन ना करना है। सरकार की और से ईकेवाईसी(e-KYC) करवाने के लिए कहा गया था। जिस भी किसान ने ये काम नहीं किया है तो उनको योजना से हटा दिया गया है।

पंजाब में थे इतने लाभार्थी :

साल 2022 में पंजाब में 5,41,512 किसानों को योजना से हटा दिया गया था। इनको भी वहां से हटाने का वहीं मानदंड़ों को ना मानने का कारण था। ये समस्या किसानों के अनपढ़ होने की भी वजह बन रही है।

हर साल कम हो रही लाभार्थियों की संख्या :

December  2018-March 2019---1181102 December 2019-March 2020---2301313 December 2020-March 2021---1871649 December 2021-March 2022---1713808 December 2022-March 2023---860366 April  2023-July  2023---853960 READ MORE :Indian Railway : मोदी जी ने रेले यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, खुशी से उछल पड़ेंगे आप लगातार लाभार्थियों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। इसका बड़ा कारण अनपढ़ किसान बताया जा रहा है। 17.59 लाख लाभार्थियों को 2 हजार रूपये की 14 किस्त मिल सकता है। अगर आप भी योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपको भी ईकेवाईसी करवानी चाहिए, नहीं तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।