Dainik Haryana News

Kisan News : बारिश से खराब फसलों का आंकलन करने पहुंचें SDM मनोज कुमार

 
Kisan News :  बारिश से खराब फसलों का आंकलन करने पहुंचें SDM मनोज कुमार
Kisan News Update : लगभग सभी किसानों ने अपनी-अपनी पात्रता के हिसाब से सूचना दे दी है। अब अधिकारियों द्वारा आकलन करके जल्द से जल्द रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार गजे सिंह के अलावा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।   Dainik Haryana News : Kisan News : नारनौल के एसडीएम मनोज कुमार ने आज जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से मुलाकात कर नुकसान के बारे में जानकारी हासिल की।   एसडीएम ने गांव बापड़ोली, नांगल काठा, चिंडालिया व मोहनपुर आदि गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आसपास के सभी क्षेत्रों में खेतों में जाकर मनोज कुमार जी ने किसानों से बात की और उनकी फसलों का जायजा लिया। इसी के साथ ही किसानों की फसलों के जायजे के बाद किसानों को मुआवजा देने के लिए भी सरकार की और से विचार किया जा रहा है।   READ ALSO : Electricity Distribution Corporation: कल बिजली विभाग की होने वाली बैठक में उपभोक्ता करवा सकते हैं, समस्या का समाधान, बस करना होगा ये काम   एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्देश पर फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। गैर बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सूचना देने के लिए कहा गया है। वहीं बीमित किसानों को कृषि कार्यालय, पीएमएफबीवाई पोर्टल अथवा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप पर सूचना देने के लिए कहा गया है।   READ MORE : Sophia Ansari: सोफिया अंसारी के नए लुक को देख, फैंस के उड़े तोते   लगभग सभी किसानों ने अपनी-अपनी पात्रता के हिसाब से सूचना दे दी है। अब अधिकारियों द्वारा आकलन करके जल्द से जल्द रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार गजे सिंह के अलावा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।