Dainik Haryana News

Kohinoor : भारत की इस नदी से मिला था कोहीनूर, आज भी मिलते हैं हीरे

 
Kohinoor : भारत की इस नदी से मिला था कोहीनूर, आज भी मिलते हैं हीरे
Kohinoor was Found From this River of India : भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया जाता है। यहां के लोग नदियों की पूजा करते हैं और नदियों को काफी पवित्र मानते हैं। भारत को नदियों का देश कहा जाता है। आज हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से कोहीनूर मिला था। आइए जानते हैं इस नदी का नाम। Dainik Haryana News,River of India(नई दिल्ली): भारत में बहने वाली नदियों को ही इसे इतना ज्यादा समृद्ध बनाया है कि इसे सोने की सीड़िया कहा जाता था। नदी के पानी से लोग अपनी प्यास बुझाते हैं, खेतों में फसलों के लिए पानी से सिंचाई करते हैं। भारत की नदियों में हीरे भी पाए जाते हैं। ऐसी ही एक नदी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिसमें कोहीनूर मिला था और आज भी उस नदी में हीरे मिलते हैं। READ ALSO :Janmashtami : जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को क्यों लगाया जाता है धनिए की पंजीरी का भोग?

जानें कौन सी है नदी?

जी हां, हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश में बहने वाली 'कृष्णा नदी', जिसे भारत के लोग काफी पवित्र मानते हैं। हिंदु धर्म के लोग इसकी पूजा करते हैं और माना जाता है कि इस नदी के किनारे कुल्लूर की खादानों से कोहिनूर मिला था। दुनिया के जितने भी 10 बड़े हीरे हैं उनमें से 7 इसी नदी से निकले थे। भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी इसी को कहा जाता है और पांच राज्यों में इस नदी का पानी जाता है। इस नदी में हीरों के साथ और भी बहुत से रत्न पाए जाते हैं।

मुगलों को कैसे मिला कोहीनूर?

आपकी जानकारी के लिए बात दें, बाबर की आत्मकथ बाबरनामा में कोहीनूर का जिक्र भी किया गया है। पानीपत की लड़ाई के बाद हुमायू ने आगरा पर जीत होसिल कर ली। उसी समय ग्वालियर के राजा ने हुमायू को कोहीनूर दिया था। हुमायू के पिता बाबर को दिया था। बाद में जब बाबर में मयूर सिहांसन को बनवाया तो इसे वहां पर जड़वा दिया था। READ MORE :India Language : जाने कौन सी है दुनिया की पुरानी भाषाएं वैस बताया जाता है कि कोहीनूर जब मिला था तब यह 793 कैरेट का था। लेकिन औरंगजेब ने इसे तराशने के लिए वेनिस शहर के होर्टोस बोर्जिया को दे दिया था। उसने इसे इतना ज्यादा तराशा कि ये सिर्फ 186 कैरेट का ही रह गया। इसके बाद औरंगजेब उससे काफी गुस्सा हुए और उसने उनपर 10 हजार रूपये का जुर्माना भी लगा दिया था।