Dainik Haryana News

LPG Gas Price : देश के इन 10 करोड़ लोगों को मिलेगा 400 रूपये सस्ता गैस-सिलेंडर, क्या आपका नाम भी आया लिस्ट में

 
LPG Gas Price : देश के इन 10 करोड़ लोगों को मिलेगा 400 रूपये सस्ता गैस-सिलेंडर, क्या आपका नाम भी आया लिस्ट में
Gas-Cylinder Price Down : लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर दी है। लेकिन सरकार के इस फैसले का लाभ सिर्फ 10 करोड़ लोगों को ही मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं कौन से होंगे वो 10 करोड़ लोग। Dainik Haryana News,LPG Gas Today Price(नई दिल्ली):  प्याज और टमाटर की कीमतों में कमी करने के बाद अब सरकार ने महंगाई से राहत देने के लिए गैस-सिलेंडर की कीमतों में कमी कर दी है। अब से लोगों को 200 रूपये सस्ता गैस-सिलेंडर मिलेगा यानी सब्सिडी के 200 रूपये आपके खाते में सरकार ट्रांसफर करने जा रही है। READ ALSO :Viral News : जयपुर धमाके की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यहां करने वाले थे धमाका उज्जवला योजना का लाभ लेने वाले 75 लाख परिवारों को सरकार नए गैस कनेक्शन फ्री में देने जा रही है। जो गैस सिलेंडर पहले 1103 रूपये में मिलता था अब उसकी कीमत 903 रूपये हो गई है।इस बात की जानकारी मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में दी गई थी। जिसके बाद लोगों में खुशी की लहर है। अब से राजधानी में 14.2 किलो वाल एलपीजी सिलेंडर आपको 903 रूपये में मिलेगा।

इन लोगों को मिलेगा 400 रूपये सस्ता गैस सिलेंडर :

आपको बताते चलें, देश के 10 करोड़ लोगों को 200 की जगह 400 रूपये सस्ता गैस-सिलेंडर मिलेगा। जो भी परिवार उज्जवला योजना( Ujjwala Yojana) का लाभ ले रहे हैं उनको 903 की जगह 703 रूपये में गैस-सिलेंडर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि 500 रूपये तक गैस-सिलेंडर लाने का हम वादा करते हैं। READ MORE : Raksha Bandhan Date : आज बहनें दिन में इस एक घंटा बांध सकती हैं राखी, कमजोर होगा भद्राकाल 75 लाख परिवार और नए जोड़ने के बाद उज्ज्वला योजना( Ujjwala Yojana) में लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो गई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार 500 रूपये गैस-सिलेंडर देने का वादा कर रही है। दोनों ही राज्यों में नवंबर में चुनाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा इस रक्षाबंधन और ओणम पर भी महिलाओं को तोहफे दिए जाएंगे।